- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Car Collided With A Parked Truck In Jalna 4 Died
जालना में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, परिवार के 4 लोगों की मौत
- Written By: आकाश मसने
जालना जिले के महाकाल के पास सोलापुर-धुले हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई

जालना में खड़े ट्रक से टकाराई कार (सोर्स: सोशल मीडिया)
जालना: महाराष्ट्र के जालना जिले में बड़ा हादसा हो गया है। हाईवे पर एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जालना जिले के महाकाल के पास सोलापुर-धुले हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार यह परिवार नए साल का जश्न मनाने के लिए अक्कलकोट से गणपुर जा रहा था। हादसे के दोनों घायलों को छत्रपति संभाजी नगर अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अक्कलकोट की यात्रा के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रक अंबाड़ तहसील के महाकाल गांव में सड़क पर खराब हो गया था और तभी कार ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar जालना हादसा: ट्रक टक्कर में 8 महिलाओं की मौत, सरकार देगी परिजनों को मुआवजा
Jalna में दर्दनाक हादसा, मुआवजे पर सहमति; मृतकों के परिजनों को 15 लाख मुआवजा
जालना में दर्दनाक हादसा, कुंडलिका नदी किनारे लापरवाही पड़ी भारी; प्रशासन पर उठे सवाल
लोणार-तलणी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, भीषण हादसे में दंपति व छात्र की मौत
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इस बीच, गोंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और यह भी बताया जा रहा है कि घायलों को आगे के इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर ले जाया गया है। जानकारी सामने आ रही है कि इस हादसे में मरने वाले चारों लोग एक ही परिवार के हैं।
हादसे में इस लोगों की हुई मौत
इस हादसे में अनिता परशुराम कुंटे (48), भागवत चोरे (47), सृष्टि भागवत चोरे (13) और वेदांत भागवत चोरे (11) की मौके पर ही मौत हो गई। कार चला रहे परशुराम कुंटे और छाया चोरे को गंभीर चोटें आईं और उन्हें छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।
दो घंटे सड़क पर लगा रहा जाम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के कारण व्यस्त राजमार्ग पर यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा, जिसके बाद पुलिस ने रास्ता साफ कराया। गोंडी पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Car collided with a parked truck in jalna 4 died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














