- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Janakrosh Morcha To Repair The Road The Agitators Gherao The Mayor
सड़क की मरम्मत के लिए जनाक्रोश मोर्चा, आंदोलन करने वालों ने मेयर का किया घेराव
- Written By: अमन दुबे

जलगांव : शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज नगर से दूध फेडरेशन तक सड़क (Road) की मरम्मत (Repair) के लिए शहर के नागरिकों ने जनाक्रोश मोर्चा (Janakrosh Morcha) निकाला। इस मोर्चे से बात करने के लिए पहुंची शहर की मेयर जयश्री महाजन (Mayor Jayshree Mahajan) की घेराबंदी कर सड़कों की मरम्मत की मांग की है। नागरिकों ने मेयर से शिकायत की कि कई बार महानगरपालिका (Municipal Corporation) से सड़कों की मरम्मत के लिए ज्ञापन देकर मांग की जाती रही रही, लेकिन महानगरपालिका नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान ही नहीं देती है।
अभी तक शुरू नहीं हुआ सड़क का काम
छत्रपति शिवाजी महाराज नगर की सड़कें पिछले तीन-चार साल से खराब हैं। इस समय स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए कई अभ्यावेदन और मांगों के बावजूद महानगरपालिका स्पष्ट रूप से इसकी अनदेखी कर रहा है। दो दिन पहले स्थानीय नागरिकों ने छत्रपति शिवाजी महाराज नगर के क्रांति चौक पर सड़क जाम भी किया था। इस मौके पर मेयर जयश्री महाजन ने प्राथमिकता के आधार पर इस क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का वादा किया था। लेकिन अभी तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है। इंद्रप्रस्थ नगर के मुख्य चौराहे पर जन आक्रोश मोर्चे का आयोजन किया गया। इस समय छत्रपति शिवाजी महाराज नगर से दूध फेडरेशन रोड की खराब स्थिती और गढ्ढे मेयर को दिखाए गए। लोगों ने उनसे कहा कि इस सड़क पर चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा नगर परिषद और सफाई कर्मियों का विवाद सुलझा; ‘नवभारत’ की खबर का असर, मार्केट परिसर में सफाई कार्य फिर शुरू
कुंभ कार्यों के लिए नासिक मनपा को सेबी से ग्रीन बॉन्ड मंजूरी, राज्य निधि के साथ मनपा भी उठाएगी खर्च का भार
नासिक मनपा में 2 सीटों पर कांग्रेस-ठाकरे गुट आमने-सामने, स्वीकृत पार्षदों पर गठबंधन में बढ़ा तनाव
नासिक मनपा में BJP के मतभेद फिर सतह पर, स्थायी समिति चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल; पार्षदों ने जताई नाराजगी
मेयर जयश्री महाजन जब आंदोलनकारियों से मिलीं तो नागरिकों और आंदोलनकारियों ने उनकी घेराबंदी कर दी। आक्रोशित लोगों के बीच घेरे जाने से मेयर जयश्री पवार असमंजस में दिखाई दीं। इस स्थिती में उन्होंने नागरिकों को जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया। लोगों ने उनसे शिकायत की इससे पहले भी उन्होंने आश्वासन दिया था लेकिन काम अभी तक शुरु नहीं हुआ, इसका उन्होंने लोगों को कोई जवाब नहीं दिया और रास्ते की मरम्मत के काम को जल्द शुरु करने का वादा किया।
Janakrosh morcha to repair the road the agitators gherao the mayor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik News: स्थायी समिति के सभापति पद पर मच्छिंद्र सानप की ताजपोशी तय? दो उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन
Feb 23, 2026 | 10:02 PMअभिषेक शर्मा को ज्ञान देने चले थे आमिर, फैंस ने दिलाई ‘नो बॉल कांड’ की याद, फिर ठंडे पड़ गए तेवर, देखें VIDEO
Feb 23, 2026 | 09:58 PMक्या आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं? मेथी के पानी से बाल धोने के ये 5 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप
Feb 23, 2026 | 09:55 PMबदलापुर में सत्तर से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त, नपा क्षेत्र के अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ नपा की कार्रवाई
Feb 23, 2026 | 09:54 PMक्लास में अकेली बैठी थी नाबालिग छात्रा…टीचर आकर करने लगा अश्लील हरकत, 5 मिनट के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
Feb 23, 2026 | 09:47 PMवर्धा नगर परिषद और सफाई कर्मियों का विवाद सुलझा; ‘नवभारत’ की खबर का असर, मार्केट परिसर में सफाई कार्य फिर शुरू
Feb 23, 2026 | 09:45 PMमध्य रेल को हुई 14,441 करोड़ रुपये की आय, यात्री किराए से कमाए 6,561.38 करोड़
Feb 23, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM













