कुंभ कार्यों के लिए नासिक मनपा को सेबी से ग्रीन बॉन्ड मंजूरी, राज्य निधि के साथ मनपा भी उठाएगी खर्च का भार

Nashik Municipal Corporation: सिंहस्थ कुंभ कार्यों के लिए मनपा को राज्य निधि के साथ अपना हिस्सा भी वहन करना होगा, 200 करोड़ के ग्रीन बॉन्ड को सेबी की मंजूरी मिली।
Nashik Municipal Corporation receives SEBI approval for green bonds for Kumbh Mela works; the Municipal Corporation will also bear the expenses along with the state funds.
Nashik Municipal Corporation ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Green Bond Approval: नासिक सिंहस्थ कुंभमेले के कार्यों के लिए राज्य सरकार से निधि प्राप्त होने के साथ-साथ नासिक महानगरपालिका को भी अपने खर्च का हिस्सा वहन करना होगा।

इसके लिए मनपा ने पहले ही 200 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार में उतारे थे। अब मुकणे बांध सीधी पाइपलाइन विस्तारित योजना के लिए 200 करोड़ रुपये के 'ग्रीन बॉन्ड' के प्रस्ताव को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अंतिम मंजूरी दे दी है।

30 हजार करोड़ का विकास ढांचा

कुंभमेले के मद्देनजर राज्य सरकार ने विकास कार्यों के लिए 30 हजार करोड़ रुपये देने का वादा किया है। चुनाव से पहले करीब 20 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का शुभारंभ हो चुका है।

चालू वित्त वर्ष के बजट में मनपा ने 425 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, लेकिन अतिरिक्त फंड जुटाने के लिए अब बॉन्ड का सहारा लिया जा रहा है।

पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका की तर्ज पर नासिक मनपा ये हरित कर्जरोखे जारी कर रही है। इस 200 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग जल निकासी (ड्रेनेज) योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए किया जाएगा।

नासिक ग्रीन बॉन्डः मुख्य बिंदु

कुल राशिः 200 करोड़ रुपये। उद्देश्यः मुकणे बांध पाइपलाइन विस्तार और जल निकासी परियोजना, सरकारी लाभः केंद्र से 26 करोड़ रुपये का इंसेंटिव (13%)। स्वीकृतिः सेबी द्वारा अंतिम मान्यता प्राप्त। समय सीमाः फरवरी के अंतिम सप्ताह में निवेश के लिए उपलब्ध।

आम नागरिकों को भी मौका

खास बात यह है कि केंद्र सरकार ग्रीन बॉन्ड जारी करने पर 13 प्रतिशत की दर से प्रोत्साहन (इंसेंटिव) प्रदान करती है। इस हिसाब से 200 करोड़ रुपये पर नासिक मनपा को 26 करोड़ रुपये का अतिरिक्त इंसेंटिव मिलेगा।

म्युनिसिपल बॉन्ड पर नासिक मनपा को पांथ साल के लिए 7.80 प्रतिशत की ब्याज दर मिली थी। अब ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से पूजी जुटाई जाएगी।

मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी दत्तात्रेय पाथरूट ने बताया कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में ये बॉन्ड जारी होंगे और आम नागरिक भी इनमें निवेश कर सकेंगे, सोमवार (23 फरवरी) को महापौर और आयुक्त पत्रकार वार्ता में इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com