
कोल्हे परिवार की जीत (सौजन्य-एक्स)
Kolhe Family Win Jalgaon: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों के बीच जलगांव में एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सरिता कोल्हे भावुक हो गईं और उन्होंने महायुति उम्मीदवार पीयूष ललित कोल्हे को गले लगाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
इस चुनाव में कोल्हे परिवार के तीन सदस्यों ने जीत दर्ज की है। ललित कोल्हे, सिंधुताई कोल्हे और पीयूष ललित कोल्हे ने अपने-अपने वार्ड से चुनाव जीतकर परिवार के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की।
खास बात यह रही कि ललित कोल्हे ने जेल से चुनाव लड़ा था, इसके बावजूद उन्हें जनता का समर्थन मिला और वे विजयी घोषित किए गए। उनकी जीत को स्थानीय राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। चुनावी जीत के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा, वहीं कोल्हे परिवार के लिए यह पल भावनाओं से भरा हुआ नजर आया।
#WATCH | Maharashtra civic body elections | Jalgaon: Emotional scenes in Jalgaon as Sarita Kolhe shares a hug with Mahayuti candidate Piyush Lalit Kolhe and breaks down. Three members of the family – Lalit Kolhe, Sindhutai Kolhe and Piyush Lalit Kolhe won the election. Lalit… pic.twitter.com/8gsURFbQPx — ANI (@ANI) January 16, 2026
जलगांव मनपा चुनाव में इस जीत के बाद पीयूष कोल्हे ने कहा, “हमारे परिवार के तीन सदस्य चुनाव जीत गए हैं। जैसा कि मेरी मां ने कहा, वोटर्स ने ललित कोल्हे के लिए अपना प्यार दिखाया है। पिछले 15-20 दिनों से लोग हमें नीचे गिराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सच की हमेशा जीत होती है।”
यह भी पढ़ें – BMC चुनाव में AIMIM ने मारी हैट्रिक, मुंबई के 3 वार्डों में हासिल की धमाकेदार जीत
जलगांव के वार्ड 19 से शिवसेना की उम्मीदवार निकिता वंजारी ने जीत हासिल की है। उन्होंने इसके लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। जीतने के बाद शिवसेना की निकिता वंजारी ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं ने हमारा बहुत साथ दिया, इसलिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।”
#WATCH | Maharashtra civic body elections | Jalgaon: After winning ward 19, Shiv Sena’s Nikita Vanjari says, “It feels great…Our workers supported us well, so we thank them…” pic.twitter.com/AdQUxx1kqo — ANI (@ANI) January 16, 2026
महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के लिए वोटों की गिनती जारी है। इनमें मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, पिंपरी-चिंचवड, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भायंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव, सांगली-मिरज-कुपवाड, जलगांव, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी शामिल हैं।






