-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Nivin Polly Baby Girl Movie Release 23 January
निविन पॉली की फिल्म ‘बेबी गर्ल’ को मिला क्लीन ‘यू’ सर्टिफिकेट, इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक
- Written By: सोनाली झा
Nivin Pauly Baby Girl: निविन पॉली की ‘बेबी गर्ल’ को CBFC से क्लीन 'यू' सर्टिफिकेट मिला। फिल्म 23 जनवरी से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को मनोरंजन, एक्शन और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

निविन पॉली की फिल्म बेबी गर्ल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Baby Girl Movie Release: मलयालम सिनेमा के फेवरेट अभिनेता निविन पॉली अपनी नई फिल्म ‘बेबी गर्ल’ के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही थी, और अब मेकर्स ने इसकी रिलीज़ की खुशखबरी साझा की है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इस फिल्म को क्लीन ‘यू’ सर्टिफिकेट दे दिया है, जिसका मतलब है कि इसे सभी उम्र के दर्शक बिना किसी रोक-टोक के देख सकते हैं।
निविन पॉली ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि फिल्म 23 जनवरी से सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर की भी झलक साझा की, जिसमें वे एक बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ा दी है।
बेबी गर्ल के स्टार कास्ट
फिल्म ‘बेबी गर्ल’ में निविन पॉली संजल मैथ्यू के किरदार में हैं। उनके साथ लिजोमोल जोस और संगीत प्रताप भी अहम भूमिका में हैं, वहीं अभिमन्यु तिलकन पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है और इसे लिस्टिन स्टीफन, उमेश कुमार बंसल, सूरज सिंह, वर्षा कुकरेजा और प्रगति देशमुख ने प्रोड्यूस किया है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
लंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
बेबी गर्ल की कहानी
कहानी और तकनीकी पक्ष भी मजबूत नजर आते हैं। फिल्म की कहानी बॉबी और संजय ने लिखी है, जिन्होंने पहले ‘ट्रैफिक’ और ‘अयालुम नजानुम थम्मिल’ जैसी फिल्में बनाई हैं, जो भावनाओं को बखूबी दर्शकों तक पहुंचाती हैं। संगीत दिया है क्रिस्टी जॉबी ने और दमदार स्टंट्स के लिए जिम्मेदार हैं विक्की, जिससे फिल्म में एक्शन और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।
निविन पॉली का करियर
निविन पॉली ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में ‘मालर्वाड़ी आर्ट्स क्लब’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई छोटी फिल्मों और कैमियो रोल्स में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 2012 की फिल्म ‘ठट्टठिन मरायथु’ से मिली। इसके बाद उन्होंने ‘नेरम’, ‘1983’, ‘ओह्म शांति ओशाना’, ‘बैंगलोर डेज़’, ‘ओरू वडक्कन सेल्फी’, और ‘प्रेमम’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
ये भी पढ़ें- पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी ने जीता दिल, कॉमेडी से भरी है फिल्म
निविन पॉली की बेबी गर्ल
2016 में निविन प्रोड्यूसर के रूप में भी सामने आए और ‘एक्शन हीरो बिजू’, ‘जैकबिन्टे स्वर्गराज्यम’, ‘सखवु’ और ‘कायमकुलम कोचुन्नी’ जैसी फिल्मों में निवेश किया। अब ‘बेबी गर्ल’ उनकी नई पेशकश है, जो मनोरंजन और भावनाओं का अद्भुत संगम दर्शकों को देगी। इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही मलयालम सिनेमा के फैंस के लिए जनवरी का महीना और भी रोमांचक होने वाला है।
Nivin polly baby girl movie release 23 january
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













