- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalgaon »
- Due To Overflow Of Drain Spreading Dirt On Amardeep Chowk
नाला ओवरफ्लो होने से अमरदीप चौक पर गंदगी फैल रही
- Written By: अमन दुबे

भुसावल : नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण महीने में कम से कम चार बार लबालब भर कर नाली (Drain) का गंदा बदबूदार पानी छोटे से तालाब का रूप धारण कर सड़क पर गंदगी (Dirt) फैला रहा है। जिसके कारण स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य (Health) को धोखा निर्माण हो गया है। वही नगर पालिका (Municipality Administration) प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है। जिसके कारण उत्तर और दक्षिण की सड़क पूरी तरह से गंधे पानी से भर जाती है। आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पढता है। ये नाली स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। ओवरफ्लो हुई नाली से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जो राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी बढ़ा रहा है। फिर भी जिम्मेदार यानी नगर पालिका द्वारा नाली की साफ सफाई को लेकर अनदेखी की जा रही है। कुछ इलाकों में नालियां ओवरफ्लो (Drains Overflow) होकर उसका गंदा पानी और कचरा रोड पर बह रहा है। जिसके कारण परिसर में बदबू फैल रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी सवाल उठाए जा रहे है। रेलवे स्टेशन से करीब पांच मिनिट की दूरी पर जाम मोहल्ला के अमरदीप चौक जो की भुसावल शहर का सबसे व्यस्त चौक रहता है, जहां आए दिन लोगों का तांता लगा हुआ रहता है। जाम मोहल्ले के मुख्य चौक की नाली नीचे तीन फीट खोल होने के बावजूद ओवरफ्लो हो रही है। जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
मुख्य चौक के उत्तर और दक्षिण के रोड पर सब गंदा पानी फैला हुआ है। जिसके कारण दो पहिया वाहन से पानी दूर तक फेल कर कीचड़ हो रहा है। जिससे वाहन फिसल रहे है। साथ ही हालिया बीमारी और उसमे गंदे पानी का साम्राज्य कही परिसर के लोगों के लिए नई मुसीबत न बन जाए। इसलिए क्षेत्र के नागरिकों ने नगर निगम के मुख्य अधिकारी संदीप चिंद्रावर से अपील की है, की तुरंत इस समस्या का समाधान करे और नागरिकों के मूलभूत सुविधा को मुहैया कराए।
जाम मोहल्ला मुख्य चौक की नाली सफाई पर भी ध्यान दे। कही ओवरफ्लो नाली का गंदा पानी भुसावल में बीमारी फैलने का कारण न बन जाए। इस तरह का भय नागरिकों ने व्यक्त किया है।
Due to overflow of drain spreading dirt on amardeep chowk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
May 17, 2026 | 06:36 PMइंदौर-बुधनी प्रोजेक्ट से चमकेगी मांगलिया की किस्मत, बनेगा रेलवे का महा जंक्शन; अब 2 घंटे पहले पहुंचेंगे भोपाल
May 17, 2026 | 06:30 PMनीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
May 17, 2026 | 06:29 PMपटेल-तटकरे की शरद पवार से मुलाकात का क्या निकला नतीजा? सिल्वर ओक में क्या बनी रणनीति
May 17, 2026 | 06:24 PMमहाराष्ट्र की सियासत में फिर महा उलटफेर की आहट! फडणवीस के वर्षा बंगले पर पहुंचे पार्थ पवार
May 17, 2026 | 06:24 PMBPSC, BPSSC और रेलवे में 14 हजार से ज्यादा नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी डिटेल
May 17, 2026 | 06:10 PMMoushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
May 17, 2026 | 06:06 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














