गोंदिया में प्रशासनिक फेरबदल, मंदार पत्की बने गोंदिया के नए जिलाधिकारी, ढाई महीने में गोंदावले का तबादला

Gondia Collector: महाराष्ट्र सरकार ने गोंदिया जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए डॉ। मंगेश गोंदावले का तबादला कर मंदार पत्की को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है।
mandar patki new gondia collector dr mangesh gondavale transfer
Mandar Patki (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Gondia District Collector: गोंदिया जिले में बड़े ही आश्चर्यजनक ढंग से राज्य सरकार द्वारा ढाई महीने में ही प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 05 अप्रैल 2026 को पदस्थ जिलाधिकारी डॉ। मंगेश गोंदावले का छत्रपति संभाजीनगर स्थित सिडको न्यू टाउन्स के मुख्य प्रशासक के पद पर तबादला कर वर्तमान में यवतमाल जिला परिषद के सीईओ के पद पर कार्यरत मंदार पत्की को गोंदिया का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

गोंदावले का अचानक ढाई महीने में ही तबादला कर दिया गया, जिसके पीछे राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं। हांलांकि बीते दो महीने में डॉ। मंगेश गोंदालवे का प्रशासनिक कार्यकाल सराहनीय रहा, तथा उन्होंने निरंतर सक्रियता के साथ जिले के उत्थान के लिये प्रयास करना शुरु कर दिया था।

मंदार पत्की की नियुक्ति से बढ़ी उम्मीदें

चूंकि वे पूर्व में उद्योग क्षेत्र में सेवाएं दे चुके थे, जिसका लाभ गोंदिया जिले में औद्योगिक विकास को प्राप्त होगा, एैसी उम्मीदें थी, लेकिन इससे पहले की डॉ. मंगेश गोंदावले कुछ कर दिखाते, उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। अब गोंदिया जिले का प्रभार मंदार पत्की संभालेंगे।

कौन है मंदार पत्की...

मंदार पत्की का पूरा नाम मंदार जयंतराव पत्की है। उनका जन्म 18 मई 1996 को हुआ था, महाराष्ट्र कैडर के 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और बी।टेक की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में, वे 2 जनवरी 2024 से यवतमाल जिले के जि़ला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com