- Hindi News »
- Maharashtra »
- Illegal Tractor Use Mining Gondia Farm Tractors Commercial Use Scam
Gondia News: खेती के नाम पर करोड़ों का खेल! ट्रैक्टर से अवैध खनन, सरकार का डूब रहा राजस्व
Gondia Illegal Tractor Mining: गोंदिया में कृषि ट्रैक्टर का अवैध खनन में उपयोग, रेत-मुरुम ढुलाई से सरकारी राजस्व को बड़ा नुकसान। नियमों की अनदेखी और कार्रवाई पर उठे सवाल।
- Written By: प्रिया जैस

कृषि के नाम पर व्यवसायिक उपयोग (सौजन्य-नवभारत)
Farm Tractor Commercial Use: शासन की कृषि नीति के अनुसार मिलने वाले कृषि उपयोग के ट्रैक्टर कृषि के लिए खरीदी के बाद उसका उपयोग व्यवसायिक रुप से गौण खनिज यातायात के लिए किया जा रहा है। जिससे शासन का राजस्व डूब रहा है। इसमें विशेष बात यह है कि अधिकांश ट्रैक्टर यह अवैध गौण खनिज की तस्करी करने में लगे हैं।
इस ओर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। फिर भी ट्रैक्टर चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कृषि उपयोग वाले ट्रैक्टर का व्यवसायिक काम के लिए उपयोग करने पर दंड निर्धारित करने का प्रावधान है इसके अलावा ट्रैक्टर का पंजीयन भी रद्द करने का नियम है। नया ट्रैक्टर खरीदी कर उसकी उप प्रादेशिक परिवहन कार्यालय में पंजीयन करते समय उसका उपयोग खेती के लिए करेंगे।
योजनाओं के माध्यम से सुविधा
ऐसा पंजीयन किया जाता है। इसके लिए पंजीयन के टैक्स में विशेष छूट मिलती है। जिले में इस तरह के अनेक ट्रैक्टर मार्गों पर दौड रहे हैं। शासन किसानों को आर्थिक दृष्टि से सक्षम करने के लिए विभिन्न योजना क्रियान्वित कर रहा है। इसके लिए विभिन्न योजना के माध्यम से किसानों को सुविधा दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
भिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
इसका किसानों को लाभ भी हो रहा है लेकिन कृषि योजना की तरह इस योजना का लाभ किसानों के नाम पर अन्य लोग उठा रहे हैं। जिले के अधिकांश किसानों के पास खेती काम के लिए ट्रैक्टर है। वहीं कुछ लोगों ने ट्रैक्टर व्यवसायिक काम के लिए उठाया है। नियमानुसार कृषि काम के लिए उठाए गए ट्रैक्टर का उपयोग यह कृषि के लिए करना जरूरी है।
व्यवसायिक काम के लिए उपयोग
जबकि अनेक लोगों द्वारा खेती का सातबारा जोडकर ट्रैक्टर उठाने के बाद उसका व्यवसायिक काम के लिए खुलेआम उपयोग शुरू कर दिया है। इसमें ठेकेदार, बिल्डर व रेत माफियाओं का सबसे अधिक समावेश है। इस तरह की घटना से शासन को टैक्स के रुप में प्राप्त होने वाला लाखों रु। का राजस्व डूब रहा है।
नियमों की अनदेखी
शासन के नियमानुसार सुर्योदय के पूर्व या सुर्यास्त के बाद गौन खनिज का यातायात नहीं किया जा सकता है लेकिन कुछ ट्रैक्टर धारक अधिक मुनाफा कमाने के लिए अवैध रुप से रेत, मुरुम व गौण खनिज की चोरी कर यातायात करते हैं। इसमें मजेदार बात यह है कि रात के अंधेरे में या सुबह के समय ट्रैक्टरों पर माल लादकर यातायात किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – कपिलनगर थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा! बॉयफ्रेंड संग अजमेर में मिली 19 वर्षीय युवती, FIR पर हंगामा
मजदूरों पर चालक की जिम्मेदारी
जिले में अनेक चालक यह मजदूर के रुप में काम करते समय पदोन्नति हासिल कर चालक बन गए हैं। आज भी अनेक ट्रैक्टर चालकों के पास वाहन चलाने का लाइसेंस नहीं है। जिससे उनके हाथों कोई बड़ी दुर्घटना होने की हमेशा संभावना बनी रहती है।
कार्रवाई पर हो रहा संदेह
जिले में अवैध रेत या गौण खनिज की यातायात करते समय अनेक बार ट्रैक्टर पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लेकिन उक्त ट्रैक्टर व्यवसायिक या कृषि काम के लिए हैं, इस संबंध में कोई पुछताछ नहीं की जाती है। इसी तरह कई बार ट्रैक्टर पकड़ने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है।
Illegal tractor use mining gondia farm tractors commercial use scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMCanada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
May 21, 2026 | 11:13 AM8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
May 21, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












