- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Hum Nashikkar Protest Against Neet Paper Leak Nashik News
नासिक में NEET Paper Leak के खिलाफ ‘हम नासिककर’ का विरोध प्रदर्शन, छात्रों ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Nashik News: हम नासिककर ने NEET Paper Leak के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों और अभिभावकों ने हुतात्मा स्मारक पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

हम नासिककर का विरोध प्रदर्शन (सोर्सः AI)
HUM Nashikkar Protest Against NEET Paper Leak: नीट, सीयूईटी और सीबीएसई परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में अब नासिक की सड़कों पर भी विरोध की लहर दौड़ गई है । हम नासिककर समूह और कॉकरोच आक्रोश आंदोलन के बैनर तले युवाओं, छात्रों और अभिभावकों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया ।
छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा पर जुटा जनसैलाब
शनिवार, 6 जून की सुबह 10 बजे शहर के प्रसिद्ध छत्रपति शिवाजी महाराज पुतले और हुतात्मा स्मारक के पास यह आंदोलन आयोजित किया गया । इस विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आम नागरिक, चिंतित अभिभावक और विद्यार्थी शामिल हुए ।प्रदर्शनकारियों ने व्यवस्था के प्रति अपना शांतिपूर्ण लेकिन आक्रामक विरोध दर्ज कराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की ।
व्यवस्था की विफलता’ पर युवाओं का प्रहार
आंदोलनकारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहे हैं । प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि देश के मेधावी छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेलने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा शिक्षा घोटाला है । आंदोलन का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय और गहन जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी BJP में भारी फेरबदल! 2027 फतह के लिए पार्टी ने तैयार की नई टीम, दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी
अमरावती में बाड़ा निर्माण को लेकर विवाद, युवक पर लोहे के एंगल से जानलेवा हमला
मोहरना के खेत में चल रहा था अवैध जुआ, लाखांदुर पुलिस का एक्शन, नकदी समेत 1.98 लाख की संपत्ति बरामद
संभाजीनगर मनपा में 5,552 करोड़ का ‘ऑडिट संकट’: एक दशक से लंबित हैं 930 आपत्तियां, फाइलों में दबे दस्तावेज
यह भी पढ़ेः- मुंबई मे दिखा प्राचीनता एवं आधुनिकता का संगम, ‘The Gold Dynasty Exhibition’ में दिखी कला-संस्कृति की परंपरा
मृत विद्यार्थियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विरोध-प्रदर्शन का सबसे भावुक पल तब आया जब आंदोलनकारियों ने उन छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने NEET Exam घोटाले के कारण उपजे मानसिक तनाव और अवसाद के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । इस आक्रोश आंदोलन में राहुल गायकवाड़, समाधान भारतीय, आत्माराम डावरे, अक्षय जाधव, अभिषेक देशमुख, कुणाल जाधव, मृगंका चाटी, आकाश डावरे, विवेक ढगे, साक्षी काकडे और छाया जाधव समेत कई युवा नेता सक्रिय रहे ।
इसके अलावा श्रमिक नेता सीताराम ठोंबरे, तुकाराम सोनजे और वसंत एकबोटे जैसे गणमान्य लोगों ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया । नासिक में हुए इस प्रदर्शन ने स्पष्ट कर दिया है कि युवा अब शिक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं ।
Hum nashikkar protest against neet paper leak nashik news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IAS-PCS बनने का सपना होगा आसान! यूपी सरकार दे रही फ्री कोचिंग, 18 जून तक करें आवेदन
Jun 07, 2026 | 06:50 PMनासिक में NEET Paper Leak के खिलाफ ‘हम नासिककर’ का विरोध प्रदर्शन, छात्रों ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
Jun 07, 2026 | 06:44 PMफायरिंग विवाद के बाद खान सर के कोचिंग और अस्पताल पर लटकेगा ताला? 7 दिन का मिला अल्टीमेटम, बढ़ी मुश्किलें
Jun 07, 2026 | 06:39 PMमुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात, 4 लोगों पर जानलेवा हमले से मचा हड़कंप, एक की मौके पर ही मौत
Jun 07, 2026 | 06:30 PMयूपी BJP में भारी फेरबदल! 2027 फतह के लिए पार्टी ने तैयार की नई टीम, दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी
Jun 07, 2026 | 06:27 PMसागर में गेहूं खरीदी घोटाला! वेयरहाउस पहुंचीं 600 बोरियों को खोला तो उड़े होश, गेहूं की जगह निकली 90% मिट्टी
Jun 07, 2026 | 06:26 PMसमंदर किनारे मस्ती करती दिखीं Monalisa, पुरानी तस्वीरों ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
Jun 07, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM
बंगाल में गरमाया मदरसा सर्वे मामला, सुवेंदु सरकार ने दिया सर्वेक्षण का आदेश, घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष
Jun 07, 2026 | 02:23 PM
असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM













