मुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात, 4 लोगों पर जानलेवा हमले से मचा हड़कंप, एक की मौके पर ही मौत

Mumbai Crime News: मुंबई के कुरार पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े हुए चाकू हमले में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना अप्पा पाड़ा इलाके में हुई।
mumbai knife attack
मुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात(Image- Social media)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Stabbing Incident: मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अप्पा पाड़ा इलाके में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक शख्स ने चाकू से चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 28 वर्षीय आकाश धोत्रे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद तीनों घायलों को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, कुरार पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी हुई है।

गंभीर रूप से घायल हुआ था आकाश

जानकारी के मुताबिक, हमले के दौरान आकाश धोत्रे को गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही मुंबई के कुरार थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हमले के पीछे क्या कारण था और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

हमला अचानक हुआ या थी पहले से साजिश?

प्रारंभिक जांच में पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि हमला अचानक हुए विवाद का नतीजा था या फिर इसके पीछे पहले से कोई योजना बनाई गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मुंबई पुलिस ने अप्पा पाड़ा इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। कुरार पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com