मोहरना के खेत में चल रहा था अवैध जुआ, लाखांदुर पुलिस का एक्शन, नकदी समेत 1.98 लाख की संपत्ति बरामद

Gambling Den Raid :भंडारा जिले के लाखांदुर तहसील अंतर्गत मोहरना गांव के खेत क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर तीन आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
lakhandur moharna gambling den police raid three arrested
Police Raid (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lakhandur Police: गश्त पर निकले पुलिस अधिकारी कर्मियों को अवैध रूप से आयोजित जुआ अड्डे की गुप्त खबर दी गई। इस खबर पुलिस कर्मियों ने जुआ अड्डे पर छापा मारकर कुल 3 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ते हुए कुल 1.98 लाख रुपयों का माल जब्त किया है। उक्त कार्रवाई तहसील के मोहरना के खेत क्षेत्र में की गई है। इस कार्रवाई के तहत लाखांदुर के पुलिस थाने में मोहरना निवासी नरेंद्र बगमारे 42, सावन नागोसे 21 व संदीप कुथे 30 के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के दिन दोपहर के दौरान लाखांदुर थाने के पुलिस उप निरीक्षक निशांत जूनोनकर, सहायक फौजदार तलमले, पुलिस हवलदार प्रमोद टेकाम, पुलिस अंमलदार लंकेश राऊत, आकाश सोनूने आदि पुलिस कर्मी तहसील के मोहरना गांव परिसर में गश्त पर गए थे।

तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

इस दौरान गुप्त खबर मिली कि मोहरना के खेत क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ अड्डे पर पैसों के हार जीत की बाजी लगा रहे है। इस खबर पर पुलिस कर्मियों ने तुरंत पंचों के उपस्थिति में जुआ अड्डे पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने घटना के तीनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़कर घटनास्थल से तीन विभिन्न कंपनी के मोबाइल फोन, कुछ नकद राशि एवं तीन विभिन्न कंपनी के बाइक मिलाकर कुल 1।98 लाख रुपयों का माल जब्त कर मामला दर्ज किया है। इस मामले की आगे की जांच थानेदार शिरीष भालेराव के मार्गदर्शन में शुरू की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com