मुंबई मे दिखा प्राचीनता एवं आधुनिकता का संगम, 'The Gold Dynasty Exhibition' में दिखी कला-संस्कृति की परंपरा

Jehangir Art Gallery में 'द गोल्ड डायनेस्टी' प्रदर्शनी आयोजित हुई, जो 8 जून तक चलेगी। इसमें प्राचीन कला-संस्कृति जैसे मौर्यकालीन स्वर्णमुद्रा वाली साड़ी और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखा।
the gold dynasty exhibition in mumbai jahangir art gallery
द गोल्ड डायनेस्टी एग्जिबिशन (सोर्सः फाइल फोटो)
Published on
Updated on

The Gold Dynasty Exhibition In Mumbai: देश की प्राचीन कला संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ते हुए फाइन आर्ट, लग्जरी ज्वेलरी एवं क्राफ्ट्स पेंटिंग की प्रदर्शनी ने लोगों का मन मोह लिया। जहांगीर आर्ट गैलरी में यलो ऑर्किड हेरिटेज के माध्यम से 'द गोल्ड डायनेस्टी' द्वारा आयोजित इस एग्जिबिशन में देश की प्राचीन संस्कृति एवं आधुनिक कला का संगम दिखाई दिया।

गोल्ड ऐरा ऑफ इंडिया

ऑर्किड हेरिटेज की संस्थापिका भाग्यश्री पानसरे ने बताया कि यह पूरी प्रदर्शनी गोल्ड ऐरा ऑफ इंडिया से प्रेरित है। इस प्रदर्शनी में भाग्यश्री पानसरे द्वारा डिजाइन की गई एक ऐसी साड़ी भी प्रस्तुत की गई जिसमें मौर्य काल की स्वर्णमुद्रा की झलक दिखाई दी। स्वर्ण मुद्रा से जड़ी मौर्यकाल के परिधान को दर्शाती यह साड़ी प्रदर्शनी में आने वाले लोगों में चर्चा का विषय बनी रही।

भाग्यश्री पानसरे के अनुसार यह कांसेप्ट उस पूरे एरा को रिवाइव करते हुए यह दिखाने का उद्देश्य है कि प्राचीन काल में हमारा इंडिया और लोग कितने विकसित थे।

यह भी पढ़ेः-

इस कला प्रदर्शनी का ये हैं उद्देश्य

उस परंपरा को ध्यान रखते हुए गोल्ड डायनेस्टी के संचालक उमेश पटेल ने कई तरह की जूलरी डिजाइन भी प्रस्तुत की जो हमारी समृद्ध कला परंपरा को बढ़ावा देती है।

उमेश पटेल ने कहा कि हजारों साल पुरानी देश की कला को आधुनिकता से जोड़ते हुए कलाकारों की टीम ने साड़ी,परिधान, जूलरी, स्कल्पचर, पेंटिंग आदि कलाओं के माध्यम से अगली पीढ़ी को संदेश दे रहे हैं। इससे हमारे आर्टिस्ट के हांथ में काम और रोजगार मिल रहा है।

पटेल ने  यह भी कहा कि इस कला परम्परा को देश विदेश में पहुंचाने का उद्देश्य है। यह अनोखी प्रदर्शनी 8 जून तक जहांगीर आर्ट गैलरी में चलने वाली है। राज्य व देश भर से विभिन्न क्षेत्रों के लोग एवं कलाप्रेमी इस प्रदर्शनी को देखने आ रहे हैं।

गोल्ड डायनेस्टी की डायरेक्टर रिंकल पटेल ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रोत्साहित किए जाने का उद्देश्य है। पूरे देश की प्राचीन कला शैली को प्रस्तुत करने का कार्य यलो ऑर्किड हेरिटेज प्रा ली के माध्यम से गोल्ड डायनेस्टी कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com