-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Hinjewadi Shivajinagar Metro Line 3 Pune Delayed August Launch Cost Escalation
पुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत
- Written By: रूपम सिंह
Pune Metro Line 3: पुणे की हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो सेवा अब जुलाई अंत या अगस्त में शुरू होगी। लगातार हो रही देरी के कारण परियोजना की कुल निर्माण लागत में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

पुणे मेट्रो (सोर्स: AI)
Pune Hinjewadi Shivajinagar Metro Line 3: पुणे में लंबे समय से प्रतीक्षित हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो सेवा के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना होगा। अब इस मेट्रो लाइन के जुलाई के अंत या अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह रूट शुरू होने के बाद हिंजवड़ी राजीव गांधी आईटी पार्क में कार्यरत हजारों कर्मचारियों और लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पीपीपी मॉडल पर तैयार हो रही तीसरी मेट्रो लाइन
हिंजवड़ी के राजीव गांधी आईटी पार्क को पुणे शहर के मध्य क्षेत्र से जोड़ने वाली यह शहर की तीसरी मेट्रो लाइन है। परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (PMRDA) और पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल द्वारा विकसित किया जा रहा है।
तकनीकी कारणों से लगातार बढ़ी देरी
मूल योजना के अनुसार इस पुणे मेट्रो सेवा की शुरुआत मार्च 2025 में होनी थी। हालांकि तकनीकी अड़चनों और अधूरे निर्माण कार्यों के कारण परियोजना बार-बार टलती रही। इसके बाद सितंबर 2025, दिसंबर 2025, मार्च 2026, मई 2026, 15 जून 2026 और 15 जुलाई 2026 जैसी कई संभावित तारीखें सामने आईं, लेकिन सेवा शुरू नहीं हो सकी।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
पुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
बबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे
10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
यह भी पढ़ेः- पुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
20 प्रतिशत बढ़ी परियोजना लागत
लगातार देरी का असर परियोजना की लागत पर भी पड़ा है। निर्धारित समय से अधिक विलंब होने के कारण निर्माण लागत में करीब 20 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। वहीं, इस रूट के सभी स्टेशनों पर नियमित परिचालन अगले वर्ष मार्च 2027 तक शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया जारी
पीएमआरडीए के आयुक्त डॉ. अभिजित चौधरी ने बताया कि मेट्रो रूट का निरीक्षण पूरा हो चुका है। अब व्यावसायिक संचालन शुरू करने के लिए आवश्यक अंतिम मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें लगभग 10 दिन लग सकते हैं। मंजूरी मिलने के बाद हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा, जिससे पुणे के आईटी कॉरिडोर में यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सकेगी।
Hinjewadi shivajinagar metro line 3 pune delayed august launch cost escalation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत
Jul 12, 2026 | 04:25 PMMP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज
Jul 12, 2026 | 04:24 PMCOVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMसावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
Jul 12, 2026 | 04:14 PMपुणे में पानी कटौती पर अगले हफ्ते होगा अंतिम फैसला; डैम क्षेत्रों में भारी बारिश लेकिन पूर्वी हिस्सा अब भी सूख
Jul 12, 2026 | 04:13 PMबबलू देशमुख का सुधाकर भारसाकड़े पर हमला, बोले- कांग्रेस के दम पर बड़े हुए अब आंखें दिखा रहे
Jul 12, 2026 | 04:11 PM10 या अधिक कर्मचारियों वाले संस्थानों में ICC गठन अनिवार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश
Jul 12, 2026 | 04:00 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM










