- Hindi News »
- Maharashtra »
- Goregaon Tehsil Development Issues Irrigation Health Education Unemployment Gondia
दो विधायकों के बावजूद पिछड़ा गोरेगांव, विकास कार्य ठप, किसान परेशान
Gondia Rural Problem: गोंदिया के गोरेगांव तहसील में सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की गंभीर समस्याएं जस की तस बनी हुई है। दो विधायकों के बावजूद विकास कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ी दिखाई दे रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Goregaon tehsil
Goregaon Tehsil Development Issues: गोरेगांव तहसील जो तिरोड़ा व अर्जुनी मोरगांव दो विधानसभा क्षेत्रों में विभाजित है, विडंबना यह है कि दो-दो विधायकों का प्रतिनिधित्व मिलने के बावजूद विकास के मामले में लगातार पिछड़ती जा रही है। सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी क्षेत्रों में तहसील के अधिकांश गांव वर्षों से गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। तहसील की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर आधारित है, लेकिन सिंचाई सुविधाओं के अभाव में किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
शासन द्वारा बनाए गए कलपाधरी और कटंगी मध्यम प्रकल्प किसानों के लिए उम्मीद की किरण थे, लेकिन वे परियोजनाएं अब केवल नाम मात्र की रह गई हैं। कलपाथरी प्रकल्प से केवल मोहाड़ी, कमरगांव और बबई के किसानों को आंशिक लाभ मिल रहा है। देऊटोला, म्हसगांव, बोटे, झांजिया और दवडीपार जैसे गांव अब भी सिंचाई से वंचित हैं। इसी तरह, कटंगी प्रकल्प का लाभ भी सीमित क्षेत्रों तक ही सिमट गया है। कटंगी, पुरगांव और सिलेगांव को कुछ फायदा मिल रहा है, जबकि चंद्रपुरटोली, हिरडामाली, हलबीटोला और गोरेगांव शहर के किसान आज भी इंतजार कर रहे हैं। करोड़ों रु। खर्च कर बनाई गई नहरें खेतों तक पानी पहुंचाने में विफल रही हैं, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है।
जनप्रतिनिधियों पर उठ रहे सवाल
इन सभी समस्याओं के बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जाने से आम जनता में नाराजगी है। वर्षों से लंबित समस्याओं पर ध्यान न देने से विकास की रफ्तार पूरी तरह थम गई है।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त, शिक्षा आयुक्त के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
विरार में दोहरा हत्याकांड: शादी से इनकार पर प्रेमी का खूनी खेल, प्रेमिका और उसकी मां की बेरहमी से हत्या
महाराष्ट्र को मिली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस, नासिक-त्र्यंबकेश्वर के पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मीरा-भाईंदर: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, आयुक्त ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण
स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति
तहसील में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल भी बेहद खराब है। सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों और आवश्यक सुविधाओं की भारी कमी है। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए गोंदिया रेफर करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी पर्याप्त नहीं हैं।
ये भी पढ़े: फुलचुर व फुलचुरटोला प्रभाग रचना मामला: प्रशासन पर न्यायालय की अवमानना का आरोप, जिलाधीश को सौंपी गई शिकायत
शिक्षा व्यवस्था संकट में
शिक्षा क्षेत्र में भी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिप स्कूली में शिक्षकों की कमी है। कई स्कूल जर्जर इमारतों में संचालित हो रहे हैं, जहां छात्र खातरे के साए में पढ़ाई कर रहे हैं, नए भवनों के प्रस्ताव जिप में लंबित पड़े है। डिजिटल शिक्षा और तकनीकी संसाधनों की भी भारी कमी है। उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रों को गोंदिया और नागपुर जैसे शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
रोजगार के अवसरों का अभाव
तहसील में रोजगार सृजन की स्थिति भी चिंताजनक है। हिरडामाली में स्थापित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (MIDC) का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार देना था, लेकिन यह परियोजना भी प्रभावी नहीं हो पाई है। शिक्षित युवा रोजगार के लिए अन्य शहरों और राज्यों की ओर पलायन कर रहे है। तिरोड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में भी स्थानीय युवाओं को अपेक्षित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। हजारों युवा आज भी बेरोजगारी से जूझ रहे है और धरिवार से दूर रहने को मजबूर है। गोरेगांव तहसील में दो विधायकों का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। यदि जल्द ही सिंचाई, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में ठोस पहल नहीं की गई, तो क्षेत्र का विकास और अधिक प्रभावित हो सकता है।
Goregaon tehsil development issues irrigation health education unemployment gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में विधायक के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, पानी की किल्लत और किसानों की बेहाली से बढ़ा बवाल
Apr 29, 2026 | 06:31 PMशिक्षा बोर्ड कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त, शिक्षा आयुक्त के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
Apr 29, 2026 | 06:31 PMPBKS vs RR: श्रेयस अय्यर ने गिनाई पंजाब की हार की वजहें, बताया कैसे राजस्थान के मिडिल ऑर्डर ने छीनी जीत
Apr 29, 2026 | 06:29 PMविरार में दोहरा हत्याकांड: शादी से इनकार पर प्रेमी का खूनी खेल, प्रेमिका और उसकी मां की बेरहमी से हत्या
Apr 29, 2026 | 06:27 PMAssam Exit Poll 2026: क्या बरकरार रहेगी सत्ता या जनता देगी नया जनादेश? एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कह रहे हैं?
Apr 29, 2026 | 06:27 PMकांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने दी चेतावनी, सैफ अली खान की बहन पर कराएंगे FIR
Apr 29, 2026 | 06:26 PMश्रीलंका क्रिकेट में बड़ी हलचल, अध्यक्ष सिल्वा समेत भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच पूरे बोर्ड का सामूहिक इस्तीफा
Apr 29, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM












