-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Vidarbha State Formation Conference Organized In Gondia
Gondia News: 2027 तक विदर्भ राज्य लेकर रहेंगे, आंदोलन समिति की हुंकार, विदर्भ राज्य निर्माण सम्मेलन आयोजित
- Written By: आंचल लोखंडे
राज्य सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, कोई फायदा नहीं होगा और 'हम विदर्भ राज्य लेकर रहेंगे' इस प्रकार की हुंकार विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने भंडारा में आयोजित एक रैली में भरी।

2027 तक विदर्भ राज्य लेकर रहेंगे। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गोंदिया: वर्ष 1997 में भाजपा ने भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विदर्भ के लिए एक प्रस्ताव रखा। अटलबिहारी वाजपेयी ने तुरंत तीन नए राज्य बनाए, छत्तीसगढ़, उत्तरांचल और झारखंड। लेकिन उस समय केंद्र में शिवसेना की सरकार थी, इसलिए उनके डर से अटलजी ने विदर्भ नहीं दिया। 2014 के महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने विदर्भ के नाम पर यहां की जनता से वोट मांगे और विदर्भ की जनता ने उन पर भरोसा करते हुए भाजपा के 44 विधायक चुनकर दिए। एक बार फिर राज्य में शिवसेना-भाजपा सरकार सत्ता में आई और फिर से शिवसेना के विरोध के कारण केंद्र ने विदर्भ नहीं दिया।
दोनों बार भाजपा ने विदर्भ की जनता के साथ विश्वासघात किया और 2019 में विदर्भ राज्य आंदोलन समिति द्वारा विभिन्न आंदोलनों और जनजागरण अभियानों के कारण विदर्भ से भाजपा के 15 विधायक कम हो गए और अब विदर्भ से 3 एमएलसी भी कम हो गए। भाजपा और शिवसेना के अलग होने से विदर्भ राज्य के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के अनुसार विदर्भ राज्य का निर्माण करना केंद्र सरकार और संसद का अधिकार है। राज्य सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, कोई फायदा नहीं होगा और ‘हम विदर्भ राज्य लेकर रहेंगे’ इस प्रकार की हुंकार विदर्भ राज्य आंदोलन समिति ने भंडारा में आयोजित एक रैली में भरी।
दिग्गजों की मौजूदगी ने भरी हुंकार
इस अवसर पर अध्यक्ष के रूप में वामनराव चटप (विराआंस अध्यक्ष, पूर्व विधायक), उद्घाटक प्रकाश पोहरे (किसान ब्रिगेड प्रमुख) उपस्थित थे, प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में रंजना मामर्डे (महिला आघाडी अध्यक्ष), पहले सत्र के अध्यक्ष एड. नीरज खांदेवाले थे, प्रा. प्रभाकर कोडबत्तूनवार (को.क.स.), पूर्व राज्यमंत्री रमेश गजबे, मुकेश मासूरकर, एड. सुरेश वानखेडे (उपाध्यक्ष विराआंस), तात्यासाहेब मते (को.क.स.), अहमद कादर (नाग विदर्भ समिति प्रमुख), छैलबिहारी अग्रवाल (को.क.स.) और नासीर जुम्मन शेख ने संबोधित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
गोंदिया के 41 राजस्व मंडलों में लगी स्वचालित प्रणाली, अब ग्राम पंचायत स्तर पर मिलेगा मौसम का रियल टाइम डेटा
PM फसल बीमा योजना में गोंदिया के किसानों का बढ़ा भरोसा, 1.35 लाख रिकॉर्ड आवेदन, जांनें आवेदन की अंतिम तिथि
Gondia News: गोंदिया के विकास को मिलेगी रफ्तार, 438 करोड़ रुपये की जिला वार्षिक योजना को मंजूरी
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी को किया ‘राम राम’, शिवसेना (शिंदे गुट) में प्रवेश
गए जिलों से पहुंचे पृथक विदर्भ समर्थक
स्वतंत्र विदर्भ राज्य की मांग को लेकर पूर्व विदर्भ के भंडारा, गोंदिया, गड़चिरोली जिलों में गांव-गांव आंदोलन की चिंगारी सुलगाने तथा प्रभावी प्रचार प्रसार करने की दृष्टि से बालाजी लॉन, साई मंदिर के पास भंडारा में पूर्व विदर्भ का विदर्भ राज्य निर्माण सम्मेलन आयोजित किया गया। इन तीन जिलों के सम्मेलन में गोंदिया जिले से अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रस्तावना संजय केवट (गोंदिया-भंडारा विभाग प्रमुख) ने रखी। संचालन अतुल सतदेवे (गोंदिया जिला समन्वयक) ने किया। आभार वसंत गवली (अध्यक्ष गोंदिया विराआंस) ने माना।
Vidarbha state formation conference organized in gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Aug 05, 2026 | 07:59 AMUPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Aug 05, 2026 | 07:57 AMछत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
Aug 05, 2026 | 07:56 AMएमपी में कमजोर पड़ा मानसून: 18% कम हुई बारिश, 43 जिले औसत से पीछे, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:54 AMअभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 07:53 AMसोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
Aug 05, 2026 | 07:50 AMSpider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका
Aug 05, 2026 | 07:49 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














