-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Spider Man Brand New Day Collection Box Office Day 6 Worldwide Total Collection
Spider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका
- Written By: यति सिंह
Spider-Man Brand New Day Collection Report: फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। रिलीज के 6वें दिन फिल्म ने 21.50 करोड़ की कमाई कर 300 करोड़ नेट कलेक्शन किया।

फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Spider-Man Brand New Day Collection Box Office: हॉलीवुड के पॉपुलर सुपरहीरो स्पाइडर-मैन का जादू एक बार फिर भारतीय सिनेमाघरों में सिर चढ़कर बोल रहा है। टॉम हॉलैंड स्टारर नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है और यह फिल्म टिकट खिड़की पर जमकर कमाई कर रही है। क्या हिंदी भाषी क्षेत्र और क्या साउथ सिनेमा, हर जगह दर्शक इस सुपरहीरो के कारनामों को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस फिल्म के सामने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में भी टिक नहीं पा रही हैं।
वीक डेज के कामकाजी दिनों में भी फिल्म का जलवा पूरी तरह बरकरार है। रिलीज के 6वें दिन यानी कल फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया। इस एक ही दिन में देश भर में करीब 16,793 शो दिखाए गए। यह आंकड़ा साफ बताता है कि दर्शकों के बीच स्पाइडर-मैन को लेकर दीवानगी किस हद तक बनी हुई है। बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक के थिएटर्स हाउसफुल चल रहे हैं।
300 करोड़ नेट कमाई का आंकड़ा पार
6वें दिन के इस शानदार कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 303.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 362.61 करोड़ रुपये हो चुका है। खबरों के अनुसार इतनी तेजी से 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना इस बात का सबूत है कि भारतीय युवा और बच्चे इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी थलपति विजय का तूफान, ‘जन नायकन’ ने फिर मारी बाजी
Genelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
Kajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं
दोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड पूरी तरह ध्वस्त
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने अपने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाना शुरू कर दिया था। इसने रिलीज होते ही द ओडिसी, धमाल 4, वेलकम टू द जंगल, कॉकटेल 2, भूत बंगला, बॉर्डर 2, करप्पू, उस्ताद भगत सिंह और दृश्यम 3 जैसी फेमस फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। केवल इतना ही नहीं, यह फिल्म वर्ष 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
ये भी पढ़ें: Jana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी थलपति विजय का तूफान, ‘जन नायकन’ ने फिर मारी बाजी
आने वाले हफ्तों में भी इस स्पाइडर-मैन फिल्म की रफ्तार रुकती हुई नजर नहीं आ रही है। इस हफ्ते द बोस स्टोरी जैसी बेहद कम बजट वाली फिल्में ही रिलीज हुई हैं, जिससे स्पाइडर-मैन की कमाई पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
Spider man brand new day collection box office day 6 worldwide total collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Spider-Man Brand New Day Collection Day 6: कमाई की रफ्तार बरकरार, छठे दिन भी फिल्म ने किया धमाका
Aug 05, 2026 | 07:49 AMBhagavad Gita: आसपास नकारात्मक लोग हों तब भी घर को ऐसे रखें खुशहाल और शांत, गीता से सीखें ये 5 आसान उपाय
Aug 05, 2026 | 07:44 AMउत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:34 AMपेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी, 72 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Aug 05, 2026 | 07:31 AMशिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
Aug 05, 2026 | 07:31 AMJana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी थलपति विजय का तूफान, ‘जन नायकन’ ने फिर मारी बाजी
Aug 05, 2026 | 07:29 AMकर्नाटक में स्पीकर पद पर घमासान: BJP के असंवैधानिक आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- नियुक्ति नहीं की
Aug 05, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













