- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Tiroda Traffic Congestion Encroachment Illegal Parking Pedestrian Issues
गोंदिया: अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से दम तोड़ती यातायात व्यवस्था, फुटपाथों पर कब्जे से पैदल राहगीर परेशान
Gondia Illegal Parking: तिरोड़ा शहर में मुख्य सड़कों और फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण से नागरिक परेशान हैं। शहीद मिश्रा विद्यालय और मुख्य चौकों पर बेतरतीब पार्किंग के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

Gondia Traffic Issues News: तिरोड़ा सड़क पर खड़े वाहनों और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण स्थानीय नागरिकों के साथसाथ अन्य नागरिकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में गटर लाइन का काम शुरू होने के बाद शहरवासियों को यातायात की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। फुटपाथों के अलावा शहर की मुख्य सड़क पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर यातायात को बाधित कर दिया है। जिससे दुर्घटनाएं बढ़ गई है। अतिक्रमण के बावजूद नप प्रशासन कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। जिससे नागरिकों में आक्रोश देखा जा रहा है।
शहीद मिश्रा विद्यालय के पास सड़क पर हमेशा खड़े रहने वाले वाहनों के कारण जाम लग जाता है। जिसके कारण नागरिकों के लिए मोटरसाइकिल चलाना मुश्किल हो गया है। शहर की कुछ सड़कें खस्ता हालत में हैं और कई सड़कें फुटपाथ विहीन हैं। शहर में मुख्य सड़कों पर फुटपाथ न होने के कारण पैदल चलने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे रेलवे स्टेशन अपराधियों का अड्डा बन गया है? सांसद मेधा कुलकर्णी के औचक निरीक्षण में खुली पोल, मचा हड़कंप
साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक ‘सप्तश्रृंगी गढ़’ में बड़ी चोरी; मंदिर से 22 किलो चांदी गायब, प्रशासन में हड़कंप
300 अश्लील वीडियो: खरात से चार हाथ आगे निकला कोल्हापुर का साहूकार, ब्याज पर पैसे देकर किया महिलाओं का यौन शोषण
जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, रोहिणी खडसे ने विधायक संजय गायकवाड को सुनाई खरी-खरी
पिछले 15 वर्षों में शहर का विस्तार बढ़ा है और नप शहर के विकास और सुव्यवस्था के प्रति उदासीन नजर आ रही है। शहर के मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा पार्किंग, बस स्टॉप के सामने वेल्डिंग दुकानदारों द्वारा, सर्विस सड़क पर बेकार सामग्री रखने के कारण दुर्घटनाएं हो सकती है। अधिकांश स्थानों पर सर्विस रोड का उपयोग निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है।
शहर में कई वरिष्ठ नागरिक वाहन चलाने की बजाय पैदल चलना पसंद करते हैं। लेकिन दुकानें सड़क तक फुटपाथ पर लग गई हैं, इसलिए वाहनों और भीड़ के बीच से रास्ता निकालना पड़ता है।
अतिक्रमणों को हटाने की मांगशहर में चंद्रभागा से सुकड़ी नाका चौक, चंद्रभागा नाका से कांग्रेस कार्यालय, यूनियन बैंक चौक, मंत्री आवास से रेलवे स्टेशन आदि सड़कों पर स्थानीय व्यापारियों और फेरीवालों ने कब्जा कर लिया है। कुछ स्थानों पर बड़े पेड़ों के कारण फुटपाथ अवरुद्ध हो गया है। दुकानदारों के बोर्ड, निर्माण सामग्री, दुकान का सामान, पार्क किए गए वाहनों ने फुटपाथ को अवरुद्ध कर दिया है।
जिसके कारण पैदल चलने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे पूर्व हुई दुर्घटना में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। नगर परिषद द्वारा इन अतिक्रमणों को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है।
अतिक्रमण निकालने के लिए दिए नोटिस शहर के मुख्य मार्गों पर दुकान मालिकों ने अतिक्रमण किए थे, उन्हें हटाया गया था, फिर से उन्होंने अतिक्रमण किया है, इन्हें अतिक्रमण निकालने के लिए नगर परिषद द्वारा नोटिस दिया गया है। अमोल मालकर, मुख्याधिकारी, नप, तिरोड़ा
जल्द ही हटाया जाएगा अतिक्रमण इन दिनों जनगणना का कार्य जोरों से शुरू है, इसके लिए सरकारी व नगर परिषद कर्मचारी लगे हैं। इन कार्यों से खाली होने के पश्चात अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू होगा।
Tiroda traffic congestion encroachment illegal parking pedestrian issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे रेलवे स्टेशन अपराधियों का अड्डा बन गया है? सांसद मेधा कुलकर्णी के औचक निरीक्षण में खुली पोल, मचा हड़कंप
Apr 23, 2026 | 04:14 PMSapne vs Everyone 2 का ट्रेलर रिलीज, संघर्ष और सत्ता की कहानी फिर करेगी दर्शकों को प्रभावित
Apr 23, 2026 | 04:14 PMसाढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक ‘सप्तश्रृंगी गढ़’ में बड़ी चोरी; मंदिर से 22 किलो चांदी गायब, प्रशासन में हड़कंप
Apr 23, 2026 | 04:09 PMमहंगा नहीं स्मार्ट निवेश, प्रोफेशनल्स के लिए ASUS का दमदार लैपटॉप, हल्का भी ताकतवर भी
Apr 23, 2026 | 04:09 PMगोंदिया: अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से दम तोड़ती यातायात व्यवस्था, फुटपाथों पर कब्जे से पैदल राहगीर परेशान
Apr 23, 2026 | 04:07 PMDC के लिए राहत की खबर…इस दिन टीम में जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क, इस खतरनाक टीम के सामने करेंगे सीजन की शुरूआत
Apr 23, 2026 | 04:05 PMGautam Adani ने मुकेश अंबानी को नेटवर्थ में पछाड़ा, बने एशिया के सबसे बड़े रईस
Apr 23, 2026 | 04:04 PMवीडियो गैलरी

धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM












