महंगा नहीं स्मार्ट निवेश, प्रोफेशनल्स के लिए ASUS का दमदार लैपटॉप, हल्का भी ताकतवर भी

Premium Laptop India: ASUS लगातार अपने नए और एडवांस लैपटॉप लॉन्च कर रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अब ExpertBook Ultra नाम से एक नया प्रीमियम लैपटॉप पेश किया है।
ASUS Powerful Laptop for Professionals Lightweight
ASUS ExpertBook Ultra (Source. ASUS)
Published on
Updated on

Business Laptop 2026: भारतीय बाजार में ASUS लगातार अपने नए और एडवांस लैपटॉप लॉन्च कर रहा है। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अब ExpertBook Ultra नाम से एक नया प्रीमियम लैपटॉप पेश किया है। यह खास तौर पर प्रोफेशनल्स और बिजनेस यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जहां हल्का और स्लिम डिजाइन के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस लैपटॉप का वजन 1 किलोग्राम से भी कम है, जिससे इसे लंबे समय तक कैरी करना बेहद आसान हो जाता है।

कीमत और उपलब्धता

ASUS ExpertBook Ultra की शुरुआती कीमत 1,49,990 रुपये रखी गई है, जो इसे प्रीमियम बिजनेस लैपटॉप सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाती है। इस डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और इसकी पहली सेल 29 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप Morn Grey और Jet Fog जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।

पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स और AI फीचर्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो CPU, GPU और NPU को एक साथ सपोर्ट करता है। यह एक Copilot+ PC है, जिसमें AI फीचर्स को एक्सेस करने के लिए डेडिकेटेड की भी दी गई है। ASUS के अनुसार, यह लैपटॉप 180 TOPS तक की AI परफॉर्मेंस देने में सक्षम है, जो ऑन-डिवाइस AI टास्क के लिए बेहतरीन मानी जाती है। इसमें 64GB तक LPDDR5x RAM और WiFi 7 जैसी लेटेस्ट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है। ग्राफिक्स के लिए Intel Arc GPU दिया गया है, जो स्मूद और पावरफुल अनुभव देता है।

डिस्प्ले और डिजाइन दोनों में प्रीमियम फील

ExpertBook Ultra में 3K Tandem OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसकी HDR ब्राइटनेस 1400 निट्स तक जाती है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus की सुरक्षा दी गई है और इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव लेयर भी मौजूद है, जिससे तेज रोशनी में भी आसानी से काम किया जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो यह लैपटॉप सिर्फ 10.9mm पतला है। इसमें PEO कोटिंग और Nano Ceramic टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे ज्यादा मजबूत बनाती है। इसके अलावा, लैपटॉप को MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिला है, यानी यह कठिन परिस्थितियों में भी टिकाऊ साबित होगा।

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी की बात करें तो इसमें 70W बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 19 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। इसके साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Thunderbolt पोर्ट, USB-A, HDMI और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ DAC सपोर्ट भी दिया गया है।

किसके लिए है यह लैपटॉप?

अगर आप ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो हल्का हो, पावरफुल हो और AI फीचर्स से लैस हो, तो ASUS ExpertBook Ultra आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com