300 अश्लील वीडियो: खरात से चार हाथ आगे निकला कोल्हापुर का साहूकार, ब्याज पर पैसे देकर किया महिलाओं का यौन शोषण

Kolhapur Crime News: कोल्हापुर में साहूकार अमित सावंत गिरफ्तार। ब्याज के बदले महिलाओं के यौन शोषण और 300 अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज खुलासा।
Private Moneylender Abuse Case Kolhapur
Private Moneylender Abuse Case Kolhapur (फोटो क्रेडिट-X)
Published on
Updated on

Private Moneylender Abuse Case Kolhapur: महाराष्ट्र अभी नासिक के अशोक खरात मामले के सदमे से उबरा भी नहीं था कि कोल्हापुर से एक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी साहूकार द्वारा कर्ज के बदले महिलाओं का शारीरिक शोषण करने और उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का घिनौना पर्दाफाश हुआ है। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी साहूकार अमित सावंत को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके मोबाइल से कथित तौर पर 200 से 300 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब कोल्हापुर के पास गडमुदशिंगी गांव की एक महिला ने साहस जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, दो साल पहले उसने अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए अमित सावंत से 10 प्रतिशत ब्याज पर 2 लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ समय तक ब्याज चुकाने के बाद जब महिला की स्थिति खराब हुई, तो सावंत ने पैसे वसूलने के बजाय उसकी मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया।

ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का खेल

आरोप है कि अमित सावंत महिला के घर गया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, उसने इस कृत्य का वीडियो बना लिया और उसी वीडियो के आधार पर महिला को बार-बार डराकर उसका यौन शोषण करता रहा। सावंत की क्रूरता की हद तब पार हो गई जब उसने यह निजी वीडियो अपने दोस्तों को भी दिखाया। जब पीड़िता ने इस पर विरोध जताया, तो सावंत ने उसे और उसके रिश्तेदारों को बेरहमी से पीटा।

सैकड़ों महिलाएं हो सकती हैं शिकार

गांधीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद अमित सावंत को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता ने दावा किया है कि सावंत के मोबाइल में 200 से 300 ऐसे वीडियो हैं, जो दर्शाते हैं कि उसने कई असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को अपने जाल में फंसाया है। महिला ने सावंत के दोस्त रोहित कदम पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने भावुक अपील करते हुए कहा है कि सावंत द्वारा प्रताड़ित अन्य महिलाएं भी निडर होकर आगे आएं और शिकायत दर्ज कराएं ताकि इस अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

पुलिस की बढ़ती जांच

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद कोल्हापुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस अब सावंत के मोबाइल डेटा को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है ताकि उन सभी महिलाओं की पहचान की जा सके जिनका शोषण किया गया है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारियां होने की संभावना है। राज्य भर में इस घटना के प्रति भारी आक्रोश है और आरोपी को फांसी देने की मांग उठ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com