- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Tiroda Dudhghat Shiva Temple Vidarbha Kashi Tourism News 2026
Gondia: तिरोड़ा के प्राचीन शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब; जानिए क्या है दुधघाट का पौराणिक रहस्य
Dudhghat Shiva Temple: गोंदिया जिले की तिरोड़ा तहसील में स्थित दुधघाट को 'पूर्व विदर्भ की काशी' कहा जाता है। खासकर दुधघाट का रहस्यमयी सफेद जल वाला झरा और शिव मंदिर हर भक्तों के आकर्षण का केंद्र है।
- Written By: केतकी मोडक

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dudhghat Shiva Temple History: सनातन, हिंदू परंपरा व रीति रिवाजों के अनुसार भगवान शिव की आराधना के लिए प्रति सोमवार का दिन खास माना जाता है। इस दिन शिवजी की विशेष आराधना, पार्थिव पूजन, रुद्राभिषेक से पूजन किया जाता है जिससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। शिव पुराण, लिंग पुराण आदि पुरातन ग्रंथों में भगवान शिव की पूजा का व उनकी लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया है।
प्राचीन शिव मंदिरों का गौरवशाली इतिहास
देश में यदि सबसे ज्यादा किसी देवता के मंदिर है तो वो शिव मंदिर ही है। शिवलिंग की पूजा का प्रचलन हजारों वर्ष पूर्व से आरंभ है व ऐसे अनेक प्राचीन मंदिर है। जहां हजारों वर्षों से शिवलिंग की स्थापना हो चुकी है व अक्सर खुदाई या निर्माण कार्य करते समय कई वर्ष पुरानी प्रतिमाओं में शिवलिंग प्रमुख रुप से प्राप्त हो चुके है। मंदिरों में भगवान शिव को रिझाने के लिए अखंड रामायण पाठ भी किया जाता है।
दुधघाट: पूर्व विदर्भ की काशी और रहस्यमयी झरा
हर सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहता है। गोंदिया जिले की तिरोड़ा तहसील में विभिन्न स्थानों के साथ ही तिरोड़ा तहसील के पूर्व दिशा में स्थित इंदौरा/निमगांव स्थित दुधधाट, पूर्व विदर्भ की काशी के रूप में पहचाने जाने वाला दुधघाट यह लेंडीटोला में है। यह गांव पहाड़ी व जंगलों से घिरा है। पास ही बड़ा नाला है। उसी के पास भगवान शिव का मंदिर है। नाले के समीप झरा है इतना ही नहीं ग्रीष्मकाल में भी यह झरा सुखता नहीं है जिसका पानी सफेद दुध के समान है। इसी कारण इसे दुधघाट कहा जाता है। यहां अभिषेक व दहीकाला तथा महाप्रसाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
यह भी पढ़ें:- पुणे रूट पर यात्रियों की बढ़ी मुसीबत: ट्रेनों में नो रूम, बस किराया दोगुना; वंदे भारत भी फुल
हर साल आते हैं लाखों श्रद्धालु
उसी तरह तिरोड़ा तहसील के चोरखमारा के शिव मंदिर, बेरडीपार शिवमंदिर, बेरडीपार (खुर्शीपार), नागमंदिर खडकी, खडकी (डोंगरगांव) के आंबेतालाब स्थित नागमंदिर व शिवमंदिर, डोंगरगांव शिवमंदिर, गोरेगांव-तिरोड़ा मार्ग पर कोडेबर्रा के गौरी देव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। इस तरह जिले के सालेकसा तहसील स्थित हलबीटोला में अर्धनारेश्वरालय मंदिर में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जाती है। यहां प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर्व भी बड़े उत्साह के साथ आयोजित होता है। इस स्थान को पर्यटन स्थल घोषित किया गया था। इस स्थान पर हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं।
Tiroda dudhghat shiva temple vidarbha kashi tourism news 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













