-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Vietnam President To Lam Mumbai Visit Nse Highlights
वियतनाम के राष्ट्रपति पहुंचे मुंबई, NSE में बजाई घंटी, जानें महाराष्ट्र का कौनसा व्यंजन चखा
- Written By: गोरक्ष पोफली
President To Lam Eats Alphonso: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की ऐतिहासिक मुंबई यात्रा, NSE में बजाई पारंपरिक घंटी और चखा महाराष्ट्र के विश्वप्रसिद्ध रत्नागिरी हापुस का स्वाद।

मुंबई एयरपोर्ट पर व NSE में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vietnam President To Lam Mumbai visit: भारत और वियतनाम के बीच गहरे होते रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों की एक सुनहरी झलक आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देखने को मिली। वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति महामहिम तो लाम (To Lam) आज अपनी एक दिवसीय मुंबई यात्रा पर पहुँचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर 5 से 7 मई तक भारत की राजकीय यात्रा पर आए राष्ट्रपति लाम का मुंबई में भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया।
NSE में गूंजी लिस्टिंग बेल भारतीय अर्थव्यवस्था की सराहना
मुंबई पहुंचने के बाद राष्ट्रपति तो लाम ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का दौरा किया, जो उनकी इस यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान के साथ-साथ देश के प्रमुख व्यापारिक दिग्गजों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ राष्ट्रपति लाम ने पारंपरिक घंटी (Bell-Ringing Ceremony) बजाकर भारतीय शेयर बाजार की मजबूती और गतिशीलता का अभिनंदन किया। उन्होंने एनएसई की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और भारतीय शेयर बाजार की वैश्विक ताकत की सराहना की। यह समारोह न केवल औपचारिक था, बल्कि यह दोनों देशों के बीच भविष्य में होने वाले आर्थिक और व्यापारिक निवेश की संभावनाओं को भी दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
महाराष्ट्र की पारंपरिक और डिजिटल आवभगत
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और कैबिनेट मंत्री जयकुमार रावल ने राष्ट्रपति तो लाम का स्वागत किया। महाराष्ट्र शासन की ओर से उन्हें राज्य की विशिष्ट पहचान और आतिथ्य का अनुभव कराने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।
कोंकण का राजा हापुस और आधुनिक मिलेट बार्स
सूत्रो के अनुसार राष्ट्रपति लाम ने महाराष्ट्र के सबसे खास, प्रसिद्ध रत्नागिरी हापुस (Alphonso Mangoes) आम चखें। जीआई टैग (GI Tag) प्राप्त इन आमों की विशिष्ट सुगंध, सुनहरा रंग और मखमली मिठास ने विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया।
सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की बदलती खाद्य संस्कृति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को दर्शाने के लिए हेल्दी मिलेट बार्स (Healthy Millet Bars) भी परोसे गए। सोलापुर, अहमदनगर और मराठवाड़ा के क्षेत्रों में उगाए जाने वाले पोषक तत्वों से भरपूर बाजरा, ज्वार और अन्य मोटे अनाजों से बनी ये बार्स आधुनिक और पारंपरिक खान-पान के अनूठे संगम के रूप में प्रदर्शित की गईं। यह प्रधानमंत्री मोदी के श्री अन्न (मिलेट्स) अभियान को वैश्विक मंच पर प्रमोट करने का एक बेहतरीन उदाहरण रहा।
यह भी पढ़ें: Nasrapur Case: 65 वर्षीय आरोपी की पुलिस कस्टडी 12 मई तक बढ़ी, कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी
यात्रा का रणनीतिक महत्व
राष्ट्रपति तो लाम की यह यात्रा भारत और वियतनाम के बीच 50 से अधिक वर्षों के राजनयिक संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाली है। दक्षिण-पूर्व एशिया में वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। मुंबई जैसे वित्तीय केंद्र में राष्ट्रपति का दौरा स्पष्ट करता है कि आने वाले समय में रक्षा और सुरक्षा के साथ-साथ व्यापार, तकनीक और शेयर बाजार के क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे।
महाराष्ट्र की भूमि ने न केवल एक राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत किया, बल्कि वियतनाम के साथ व्यापारिक रिश्तों की एक नई घंटी भी बजा दी है। राष्ट्रपति लाम की यह यात्रा मुंबई के लिए यादगार और भारत-वियतनाम संबंधों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
Vietnam president to lam mumbai visit nse highlights
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














