बोदलबोड़ी में 6 माह से पुलिस पाटिल गायब, राजस्व विभाग में फाइल अटकी, प्रशासन की अनदेखी

Gondia District Administration: बोदलबोडी में छह महीने से पुलिस पाटिल पद खाली होने से नागरिकों को प्रमाण पत्र, कानून-व्यवस्था और विवाद मुक्त समिति की बैठकों में दिक्कतें। एसडीओ जल्द लेंगे निर्णय।
Gondia District Administration: बोदलबोडी में छह महीने से पुलिस पाटिल पद खाली होने से नागरिकों को प्रमाण पत्र, कानून-व्यवस्था और विवाद मुक्त समिति की बैठकों में दिक्कतें। एसडीओ जल्द लेंगे निर्णय।
बोदलबोड़ी ग्राम पंचायत (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Bodalbodi Police Patil Post: छह महीने पहले, भाडीपार के पुलिस पाटिल को एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में उपविभागीय अधिकारी कविता गायकवाड़ ने निलंबित कर दिया था। लेकिन पिछले छह महीने से गोंदिया जिले के सालेकसा थाने के तहत बोदलबोडी इलाके में पुलिस पाटिल पद खाली होने से यहां के स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि, गांव में पुलिस पाटिल पद को अहम माना जाता है और राजस्व विभाग और गृह विभाग ने गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पाटिलों को नियुक्त किया है। लेकिन पिछले चार-पांच महीने से गृह विभाग और राजस्व विभाग ने आस-पास के किसी भी पुलिस पाटिल को अतिरिक्त काम नहीं दिया है, इसलिए यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति के साथ-साथ आम लोग अपने रहने और दूसरे प्रमाण पत्र से वंचित हो गए हैं।

पद को तुरंत भरने की मांग

विवाद मुक्त समिति की सभा में पुलिस पाटिल का उपस्थित रहना जरूरी है, लेकिन यहां कोई स्थाई पुलिस पाटिल नहीं होने की वजह से वह उस सभा में भी शामिल नहीं हो पाते और भाडीपार में अतिरिक्त पुलिस पाटिल का प्रभार तिरखेड़ी में पुलिस पाटिल को दे दिया गया है। मांग है कि बोदलबोडी में खाली पद को तुरंत भरा जाए और पास के पुलिस पाटिल को अतिरिक्त प्रभार दिया जाए और सालेकसा तहसील समेत जिले में खाली पद पर पुलिस पाटिल को स्थाई तौर पर भर्ती किया जाए।

SDO ही लेंगे फैसला

सालेकसा थाने के माध्यम से तहसीलदार को पत्र भेजा है। लेकिन आखिरी फैसला उपविभागीय अधिकारी लेंगे। इसलिए बोदलबोड़ी में अतिरिक्त कार्यभार किसे दिया जाएगा, यह फैसला भी एसडीओ ही लेंगे।

- भूषण बुराडे, थानेदार, सालेकसा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com