पिछड़ा वर्ग वित्त व विकास निगम की सहायता, OBC वर्ग के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग खुला
Higher Education For OBC: ओबीसी समुदाय के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्यरत है। इसी उद्देश्य से, राज्य सरकार द्वारा कुल 13 सहायक संस्थाओं की स्थापना की गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
पिछड़ा वर्ग वित्त व विकास निगम की सहायता (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia News: महाराष्ट्र अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त व विकास निगम, बहुजन कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत है, जो राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कार्यरत है। इसी उद्देश्य से, राज्य सरकार द्वारा कुल 13 सहायक संस्थाओं की स्थापना की गई है, जिनका कार्य महाराष्ट्र अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त व विकास निगम के अधीन है।
उच्च शिक्षा के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बैंक के माध्यम से अधिकतम 10 से 20 लाख रु। तक का कर्ज प्रदान किया जाता है। नियमित पुनर्भुगतान पर 12 प्रश। तक ब्याज वापसी प्रदान की जाती है। आवेदक 60 प्रश। या उससे अधिक अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण हो और उसकी आयु 17 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ये हैं महामंडल की विभिन्न योजनाएं
20 प्रश। बीज पूंजी योजना : यह योजना राज्य में एक राष्ट्रीयकृत बैंक के माध्यम से क्रियान्वित की जाती है। इसमें महामंडल की भागीदारी 20 प्रश., लाभार्थियों की भागीदारी 5 प्रश। और बैंक की भागीदारी 75 प्रश। है। इस योजना में अधिकतम परियोजना सीमा पांच लाख रुपए है और आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia POCSO Case: खेलने के बहाने बुलाकर दो बच्चियों से ज्यादती; अर्जुनी मोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
PCOD Clinic Launched: गोंदिया में महिलाओं के लिए शुरू हुए PCOD क्लिनिक, हर बुधवार मिलेगी मुफ्त जांच सुविधा
Gondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
आधुनिक खेती तकनीक अपनाकर महिलाओं ने पेश की मिसाल, फार्मर कप 2026 में दिखा दम
महिला स्वयंसिद्धि ब्याज वापसी योजना
बचत समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं की उत्पादन प्रक्रिया व मूल्य-आधारित उद्योगों के लिए स्वीकृत 5 से 10 लाख रु। के कर्ज पर 12 प्रश। तक ब्याज वापसी प्रदान की जाती है। लाभार्थी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो। बचत समूह महिला आर्थिक विकास निगम के जनसहायता प्राप्त संसाधन केंद्र में पंजीकृत होना चाहिए।
ये भी पढ़े: राजकमल रेलवे उड्डाणपुल बंद होने से जगह-जगह ट्राफिक जाम, ट्राफिक कर्मियों के छूटे पसीने
व्यवसाय वृद्धि और उच्च शिक्षा के लिए ब्याज मुक्त कर्ज प्रदान
इसके अंतर्गत संत सेनाजी महाराज केशशिल्पी महामंडल (नाभिक समाज), संत काशीबा गुरव युवा आर्थिक विकास महामंडल (गुरव समाज), जगज्योति महात्मा बसवेश्वर आर्थिक विकास महामंडल (वीरशैव लिंगायत समाज), संत श्री संताजी महाराज आर्थिक विकास महामंडल (तेली समाज), संत श्री रूपलाल महाराज आर्थिक विकास महामंडल (बारी समाज), संत नरहरि महाराज आर्थिक विकास महामंडल (सोनार समाज), श्री संत शिरोमणि नामदेव महाराज समस्त शिम्पी समाज आर्थिक विकास महामंडल (शिम्पी समाज), संत भोजलिंग काका सुतार समाज आर्थिक विकास महामंडल (सुतार समाज), लेवा पाटीदार समाज आर्थिक विकास महामंडल (लेवा पाटीदार समाज), आगरी समाज आर्थिक विकास महामंडल (आगरी समाज), सोला कुलस्वामिनी आर्थिक विकास महामंडल (लाडशाखिया वाणी-वाणी समाज), सरदार वल्लभभाई पटेल गुजर समाज आर्थिक विकास महामंडल (गुजर समाज), स्वर्गीय विष्णुपंत रामचंद्र दादरे (लोनारी) आर्थिक विकास महामंडल (लोनारी समाज) को निगम और इसकी 13 सहायक कंपनियों के माध्यम से कृषि से संबंधित व्यवसाय, लघु उद्योग, सेवा उद्योग आदि जैसे नए उद्योग स्थापित करने के साथ-साथ व्यवसाय वृद्धि और उच्च शिक्षा के लिए ब्याज मुक्त कर्ज प्रदान किया जाता है।
