-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Government Will Launch Schemes Worth Rs 25000 Crore To Increase Exports From India
एक्सपोर्ट बढ़ाने पर भारत की नजर, ₹25,000 करोड़ की योजनाएं लॉन्च करेगी सरकार
- Written By: मनोज आर्या
India's Export: सरकार इस मिशन को एक दीर्घकालिक रणनीति के रूप में देखती है जो केवल टैरिफ और ट्रेड वार से अतिरिक्त अन्य चुनौतियों का समाधान करती है। इस रणनीति में निर्यात को बढ़ावा देना है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
India’s Export: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने निर्यात केंद्रित उद्योगों की सहायता के लिए 25,000 करोड़ रुपए की योजानओं का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य छह वर्ष की अवधि के लिए एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत कपड़ा, रत्न एवं आभूषण और समुद्री उत्पादों जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में छोटे निर्यातकों की फंडिंग करने में सहायता करना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेज दिया गया है, जिसके बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और फिर यह लागू होगा।
इन योजनाओं को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के अनुरूप तैयार किया गया है और यह ट्रे़ड फाइनेंस और निर्यातकों के लिए बाजार पहुंच में सुधार पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत योजनाओं का नया पैकेज
एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत योजनाओं का यह नया पैकेज 2025-26 के केंद्रीय बजट में घोषित 2,250 करोड़ रुपए के मिशन के बाद आया है, जिसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। अमेरिकी टैरिफ में बढ़ोतरी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितताओं को देखते हुए इसकी शुरुआत समय की जरूरत बन गई है। जानकारी के मुताबिक, ये योजनाएं भारतीय निर्यात के लिए बाजारों में विविधता लाने के लिए लॉजिस्टिक्स श्रृंखला और विपणन के विकास पर भी ध्यान केंद्रित करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Toy Export: भारत में बने खिलौनों का दुनिया में डंका, 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
इस मिशन के पीछे सरकार का उद्देश्य
सरकार इस मिशन को एक दीर्घकालिक रणनीति के रूप में देखती है जो केवल टैरिफ और ट्रेड वार से अतिरिक्त अन्य चुनौतियों का समाधान करती है। इस रणनीति में निर्यात को बढ़ावा देना, बाजारों और निर्यात बास्केट दोनों में विविधता लाना शामिल है, जिससे घरेलू व्यापारों को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सके। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में उच्च ब्याज दरें देश के निर्यातकों को अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में नुकसान में डालती हैं, और यह योजनाएं अधिक किफायती शर्तों पर फंडिंग करके इस अंतर को पाटने में मदद करेंगी।
भारत का व्यापारिक निर्यात 37.24 अरब डॉलर हुआ
यह योजनाएं एमएसएमई मंत्रालय के समन्वय से क्रियान्वित की जाएंगी, क्योंकि यह क्षेत्र देश में सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा संकलित नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जुलाई में भारत का व्यापारिक निर्यात 7.29 प्रतिशत बढ़कर 37.24 अरब डॉलर हो गया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह आंकड़ा 34.71 अरब डॉलर था।
ये भी पढ़ें: क्या GST में बदलाव से सस्ता होगा सोना, या आम आदमी की बढ़ेगी मुश्किलें; सरकार पर सभी की नजरें
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि अनिश्चित वैश्विक नीतिगत माहौल के बावजूद, जुलाई और वित्त वर्ष 2026 में भारत के सेवा और व्यापारिक निर्यात में अब तक मजबूत वृद्धि हुई है और यह वैश्विक निर्यात वृद्धि से कहीं अधिक है।
एजेंसी इनपुट के साथ-
Government will launch schemes worth rs 25000 crore to increase exports from india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMउत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













