नमो युवा रन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Namo Yuva Run In Gondia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पूरे देश में युवाओं के फिट फिटनेस, अनुशासन और नशामुक्त भारत के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा नमो युवा रन का आयोजन किया जा रहा है।
इस नमो रन आयोजन के तहत आयोजित दौड़ में गोंदिया जिले से हजारों युवा प्रतिभागी के रूप में दौड़ेंगे और अपनी शक्ति का प्रमाण देंगे। गोंदिया जिले में ये आयोजन 28 सितंबर को गोंदिया शहर के जयस्तंभ चौक में सुबह 6 बजे से आयोजित किया गया है।
इस आयोजन के संयोजक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने बताया कि ये दौड़ भारत के युवाओं की शक्ति का प्रमाण हैं। नमो युवा रन केवल दौड़ने तक सीमित नहीं है, यह एक आंदोलन है जो युवाओं को फिटनेस, जिम्मेदारी और नशा मुक्त भारत के मिशन को अपनाने के लिए सशक्त बनाता है।
रोहित अग्रवाल ने बताया कि नमो रन में जिलेभर से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। सभी को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
पुरुषों वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ रहेगी। 15 साल से ऊपर के युवा-युवती इसमें भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए http//forms।gle/BPujrQYXobFui48k8 पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। या 9370471565 पर संपर्क किया जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- फडणवीस बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष! मुख्यमंत्री ने बता दी सच्चाई, बोले- मैं 5 साल दिल्ली…
इस नमो रन में आकर्षक इनाम के साथ ही प्रथम आने पर 21,000 हजार, द्वितीय 11,000 हजार, तृतीय 7,000 हजार, चतुर्थ 5 हजार, पांचवा 3 हजार, 6 से 10वां स्थान प्राप्त को 1,500 व 11 से 20 वां स्थान प्राप्त करने पर 1,000 रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।