-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Indian Rupee Gains 6 Paise To 88 70 Against Us Dollar
Dollar vs Rupee: ऑल टाइम लो से उबरा रुपया, डॉलर के मुकाबले छह पैसे चढ़कर 88.70 पर पहुंचा
- Written By: मनोज आर्या
Indian Rupee: अमेरिकी हाई टैरिफ और वीजा पर बढ़ी फीस ने रुपया को लगातार कमजोर कर रहा है। हालांकि, गुरुवार को ऑल टाइम लो पर पहुंचे रुपये में शुरुआती कारोबार के दौरान 15 पैसे की तेजी रही।

Dollar vs Rupee, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Dollar vs Rupee: कमजोर डॉलर और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सफलता की उम्मीद के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरकर छह पैसे की बढ़त के साथ 88.70 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने हालांकि स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 88.72 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 88.70 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अपने सर्वकालिक निचले स्तर 88.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.38 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 329.66 अंक की गिरावट के साथ 80,830.02 अंक पर और निफ्टी 105.7 अंक फिसलकर 24,785.15 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,995.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
लगातार कमजोर हो रहा भारतीय रुपया
अमेरिकी हाई टैरिफ और वीजा पर बढ़ी फीस ने भारतीय करेंसी को लगातार कमजोर कर रहा है। हालांकि, बीते दिन यानी की गुरुवार को ऑल टाइम लो पर पहुंचे रुपये में शुरुआती कारोबार के दौरान 15 पैसे की तेजी रही। रुपया रिकवरी करते हुए डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर 88.60 से ऊपर उठा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इस हफ्ते भारतीय करेंसी भारी दबाव में है। कई फैक्टर ने एक साथ रुपये के ऊपर दबाव डाला है। इनमें एच1बी वीजा की बढ़ी फीस, ट्रंप हाई टैरिफ और विदेशी निवेशकों की मुनाफावसूली शामिल हैं। इन सभी ने निवेशकों के सेंटिमेंट को चोट पहुंचाई है।
ये भी पढ़ें: अब ऑनलाइन पेमेंट में नहीं होगा फ्रॉड, RBI ने कर दिया ये खास इंतजाम; 1 अप्रैल से होगा लागू
भारतीय शेयर बाजार का हाल
भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार, 26 सितंबर को को गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले। ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 354.90 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरावट के साथ 80,804.78 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 72.45 अंक या 0.29 प्रतिशत टूटकर 24,818.40 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीते दिन यानी की गुरुवार को भी घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।
Indian rupee gains 6 paise to 88 70 against us dollar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













