-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Mp Prashant Padole Protest Gondia Dpdc Meeting Fund Row
गोंदिया DPDC बैठक में सांसद का हाई-वोल्टेज ड्रामा, कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठ गए प्रशांत पडोले
- Written By: प्रिया जैस
Gondia DPDC Meeting: गोंदिया DPDC बैठक में सांसद प्रशांत पडोले का हाई-वोल्टेज ड्रामा। निधि न मिलने पर कुर्सी छोड़ जमीन पर बैठे सांसद। मंत्री के आश्वासन के बाद सुलझा मामला।

सांसद प्रशांत पडोले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Prashant Padole: गोंदिया में जिला विकास योजना की बैठक के बीच आज अजीब का घटनाक्रम देखने को मिला। बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा चल ही रही थी कि अचानक इस बैठक में तब सब हतप्रभ रह गए, जब सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने अचानक डीपीडीसी की बैठक को लोकसभा संसद का नजारा दे दिया।
पडोले संसद में तो ऐसा कोई प्रदर्शन अब तक नहीं कर पाए, लेकिन गोंदिया में उन्होंने डीपीडीसी की बैठक में निधि की मांग को लेकर बखेड़ा अवश्य खड़ा करने का प्रयास किया। लेकिन सांसद पद के सम्मान में फिर पालकमंत्री इंद्रनील नाईक ने सांसद निधि की मांग को स्वीकृति प्रदान करने की बात कही, तब सांसद प्रशांत पडोले शांत हुए, और वापस जमीन से कुर्सी पर बैठ गए।
बैठक में हाई वोल्टेज ड्रामा
डीपीडीसी की बैठक चल रही थी, तभी अचानक सांसद प्रशांत पडोले बैठक में जिलाधिकारी प्रजीत नायर पर गर्म होते दिखे। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें सांसद पडोले ने कहा- ”कलेक्टर साहब, ये बैठक मंजूरी के लिये है, तो निधि बांटने के लिये भी है ना।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
गोंदिया में जून में भी 41.9 डिग्री तापमान, मानसून की देरी से किसान चिंतित
NEET UG 2026: गोंदिया में परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, स्टेशन पर हेल्प डेस्क और अतिरिक्त कोच
गोंदिया में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना की धीमी रफ्तार, कई गांवों में सड़क कार्य लंबित
मुझे ही यह पता नहीं हो रहा है कि मेरे प्रस्तावों पर कौन सी निधि कहां दी गई है, मंजूर की गई है या नहीं, उसकी सूची बनाकर मुझे नहीं दे रहे हैं” फिर सांसद पडोले ने कहा- ”अध्यक्ष महोदय, आमाला निध मिलणार की नाही मिलणार” ? जिस पर फिर पालकमंत्री ने जवाब दिया कि हम विचार करते हैं। देखते हैं सांसद निधि और आमदार निधि पर क्या हो रहा है, जिस पर फिर सांसद पडोले नाराज हो गए, और कुर्सी छोड़कर खड़े होते हुए उन्होंने कहा- ”फिर इस बैठक का औचित्य क्या है, मैं उठ जाता हूं, और फिर सांसद पडोले उठने लगे।”
यह भी पढ़ें – कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना! शिंदे की ‘कैद’ से पार्षद आजाद, होटल से निकलकर सीधे पहुंचे हाईकमान
आश्वासन मिलने के बाद सुचारू हुई बैठक
पालकमंत्री नाईक ने कहा कि एक मिनट सुनिये लेकिन सांसद पडोले ने कहा कि मैं जा नहीं रहा हूं, सिर्फ इस जगह से उठकर वहां जा रहा हूं, जहां मुझे जाना चाहिये, और सांसद पडोले फिर सामने बैठक में जमीन पर जाकर बैठ गए जब सांसद नीचे जाकर बैठ गए। पालकमंत्री ने सांसद को उनकी निधि के संदर्भ में आश्वासन दिया। तब जाकर फिर सांसद ने अपने स्थान पर वापसी की, जिसके बाद बैठक फिर सुचारु रुप से आगे बढ़ पाई।
Mp prashant padole protest gondia dpdc meeting fund row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने दिखाया फिटनेस का दम, 58 की उम्र में भी फैंस को किया प्रेरित
Jun 21, 2026 | 11:31 AMAkola: खामगांव के व्यापारी से 25 लाख की लूट, पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया मामला
Jun 21, 2026 | 11:26 AMभोपाल में NEET री-एग्जाम: 32 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक छात्र दे रहे हैं परीक्षा; सुरक्षा अभेद्य
Jun 21, 2026 | 11:24 AMसमुद्र से समृद्धि तक… पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत
Jun 21, 2026 | 11:19 AMनीट यूजी री-एग्जाम आज: 57 केंद्रों पर 23 हजार छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के ख़ास इंतजाम
Jun 21, 2026 | 11:18 AMFake Desi Ghee: टूंडला में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 525 किलो मिलावटी घी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
Jun 21, 2026 | 11:06 AMMP News: उज्जैन में आज दिखेगा अनोखा खगोलीय नजारा, दोपहर 12:28 बजे कुछ पलों के लिए गायब हो जाएगी परछाई
Jun 21, 2026 | 11:04 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














