-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Amitabh Bachchan Show Kbc 18 Grand Premiere Aamir Khan Sunny Deol
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
- Written By: सोनाली झा
KBC 18 Grand Premiere: 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के ग्रैंड प्रीमियर को लेकर बड़ी चर्चा है। अमिताभ बच्चन के साथ सनी देओल और आमिर खान अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए शो में नजर आ सकते हैं।

सनी देओल, आमिर खान और अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Amitabh Bachchan KBC 18 Grand Premiere: टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 18वें सीजन के साथ 10 अगस्त 2026 से वापसी करने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे। हालांकि इस सीजन को खास बनाने के लिए मेकर्स ने फॉर्मेट में कई बदलाव किए हैं, जिससे प्रतियोगियों के लिए गेम पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है। शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और SonyLIV पर प्रसारित होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, KBC 18 के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में सनी देओल और आमिर खान एक साथ नजर आ सकते हैं। दोनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंच सकते हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसकी स्टारकास्ट इन दिनों देशभर में जोर-शोर से प्रमोशन कर रही है।
बंटवारा 1947 का प्रमोशन
हाल ही में फिल्म की टीम मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के बाद जयपुर के प्रतिष्ठित राज मंदिर सिनेमा पहुंची, जहां दर्शकों से खास मुलाकात की गई। इसके बाद टीम पटना और अहमदाबाद में भी प्रमोशन के लिए गई। इस दौरान सनी देओल, प्रीति जिंटा और निर्देशक राजकुमार संतोषी लगातार फिल्म को प्रमोट करते नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
Awarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
क्या पहली बार साथ दिखेंगे आमिर और सनी
फिल्म के प्रमोशन के दौरान अब तक आमिर खान सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे हैं। ऐसे में चर्चा है कि उन्होंने अपनी पहली प्रमोशनल मौजूदगी KBC 18 के मंच के लिए बचाकर रखी है। यदि ऐसा होता है तो दर्शकों को अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सनी देओल को एक साथ देखने का मौका मिलेगा, जो शो के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक साबित हो सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स या कलाकारों की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
फिल्म और शो दोनों को मिलेगा फायदा
मनोरंजन जगत के जानकारों का मानना है कि अगर आमिर खान और सनी देओल KBC 18 के प्रीमियर में शामिल होते हैं, तो इससे दोनों को फायदा मिलेगा। एक तरफ ‘बंटवारा 1947’ को देशभर में बड़े स्तर पर प्रमोशन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर KBC 18 की शुरुआत भी शानदार तरीके से होगी। बताया जा रहा है कि 4 अगस्त को फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की फाइनल कट स्क्रीनिंग भी आयोजित की गई थी। फिलहाल फैंस आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
Amitabh bachchan show kbc 18 grand premiere aamir khan sunny deol
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
Aug 05, 2026 | 03:52 PMशांति के नाम पर ISI की खौफनाक चाल! PoK की पीस कमेटी में शामिल हुआ जैश कमांडर
Aug 05, 2026 | 03:35 PMकांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम
Aug 05, 2026 | 03:34 PMमुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट! अगस्त 2026 में बड़े हमले के दावे से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Aug 05, 2026 | 03:31 PMWardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














