-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Gwalior »
- Gwalior Crime Branch Detains 13 Suspected Bangladeshi Nationals
ग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; झुग्गियों में दी दबिश
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Gwalior Crime Branch Action: ग्वालियर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, शहर की झुग्गी-झोपड़ियों में दबिश देकर 13 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को लिया हिरासत में, पहचान पत्रों की जांच में जुटी पुलिस।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Crime Branch Detains Bangladeshis Gwalior: ग्वालियर में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 13 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में 7 पुरुष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, ये सभी कई महीनों से शहर के सीमावर्ती और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रह रहे थे, लेकिन पूछताछ के दौरान अपनी पहचान और नागरिकता से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने विशेष अभियान चलाया और तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया।
नागरिकता और दस्तावेजों की हो रही जांच
पुलिस अब हिरासत में लिए गए सभी लोगों की नागरिकता, भारत में प्रवेश के तरीके और यहां रहने के कारणों की जांच कर रही है। ग्वालियर के एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, संदिग्धों से पूछताछ जारी है और उनके दस्तावेजों की सत्यता की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे या फिर उनके पास फर्जी पहचान पत्र मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
मोबाइल और स्थानीय नेटवर्क की भी होगी पड़ताल
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी संदिग्ध झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में रह रहे थे। पुलिस उनके मोबाइल फोन, स्थानीय संपर्कों और बरामद दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं किसी स्थानीय नेटवर्क ने उन्हें रहने की व्यवस्था या फर्जी दस्तावेज उपलब्ध तो नहीं कराए। यदि जांच में फर्जी पहचान पत्र या अवैध नेटवर्क के सबूत मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई
ग्वालियर जिले में संदिग्ध विदेशी नागरिकों के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है। अक्टूबर 2025 में हरियाणा पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर महाराजपुरा इलाके से 8 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने किराएदारों और झुग्गी बस्तियों के सत्यापन अभियान को और तेज कर दिया था।
यह भी पढ़ें: घर से भागी बेटी को वापस लाने मां ने रची साजिश, छोटी बेटी के जरिए अपहरण की दर्ज कराई झूठी शिकायत, ऐसे खुला राज
पुलिस के अनुसार, अब तक 10 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है। ताजा कार्रवाई के बाद एक बार फिर अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध विदेशी नागरिकों और उनसे जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।
Gwalior crime branch detains 13 suspected bangladeshi nationals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
Aug 08, 2026 | 10:49 AMआधी रात को ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, आखिर किस चीज की तलाश में हैं स्टार क्रिकेटर?
Aug 08, 2026 | 10:46 AMसिर्फ म्याऊं नहीं, बहुत कुछ कहती हैं बिल्लियां; मूंछों से लेकर आंखों तक छिपे हैं ये दिलचस्प राज!
Aug 08, 2026 | 10:32 AMसलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी
Aug 08, 2026 | 10:27 AMनवभारत विशेष: सरकार क्यों चाहती है परिसीमन पर बहस? हंगामा होने के पूरे आसार
Aug 08, 2026 | 10:25 AM30 हफ्तों में तैयार होगा मुंबई 3.0 का मास्टर प्लान, CM की उपस्थिति में हुई सिंगापुर की कंपनी से करार
Aug 08, 2026 | 10:24 AMKolkata Cycle Rally: सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ कोलकाता में निकली साइकिल रैली, 150 लोगों ने लिया हिस्सा
Aug 08, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














