कौन हैं नए सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ? जानिए 40 साल के सैन्य सफर की पूरी कहानी

Indian Army Chief: भारतीय सेना को नया नेतृत्व मिल गया है। जनरल धीरज सेठ ने 30 जून 2026 को नए सेना प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। जानिए भारतीय सेना के आधुनिकीकरण में उनके अहम योगदान के बारे मे।
Who is the new Army Chief, General Dheeraj Seth? Discover the full story of his 40-year military journey.
जनरल धीरज सेठ (सोर्स सोशल मीडिया)
Updated on

General Dheeraj Seth: जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के एक नए सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए है। धीरज सेठ इससे पहले भारतीय सेना के उप प्रमुख के रूप मे कार्य करते थे। उन्होंने 30 जून 2026 को सेना प्रमुख के पद पर कार्य भार संभाला है। उन्होने सेना में रहकर रेगिस्तान क्षेत्र से लेकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों में एक बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित

मिली जानकारी के मुताबिक धीरज सेठ के सेनाध्यक्ष बनने के दौरान आज ही निवर्तमान मौजूद सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र दिूवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम सेवा से सेवानिवृत्त हो गए है। इतना ही नही इस मौके पर उन्हें मंगलवार को नई दिल्ली में स्थित साउथ ब्लॉक लॉन्स में सेना के दूारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र दिूवेदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर सभी शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की।

जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र

आपको बता दें कि जनरल धीरज सेठ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र है। उन्होंने भारतीय सेना की बख्तरबंद कोर में दिसंबर 1986 में कमीशन प्राप्त किया था। इतना ही नही उन्होंने अपने चार दशकों में सैन्य कार्य के दौरान ऑपरेशनल, रणनीतिक के साथ-साथ क्षमता विकास के क्षेत्रों में भी व्यापक अनुभव हासिल किया है। उनके इसी अनुभव ने हमारी भारतीय सेना की युद्ध करने की क्षमता के साथ दीर्घकालिक परिवर्तन में भी उनका बहुत अहम योगदान है।

सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली है।

एक रिपोर्ट के अनुसार ये पहले सेना प्रमुख जनरल सेठ कई अहम सैन्य अभियानों में कई स्तर पर कमान है। यह भी बताते चले कि धीरज सेठ ने लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर रहते हुए सुदर्शन कोर की भी कमान को अपने हाथों में लेकर कार्य किया है। गौरतलब यह है कि सुदर्शन चक्र कोर भारतीय सेना की एक अहम स्ट्राइक फॉर्मेशन बतायी जाती है। दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का रूप में भी कार्य किया है, जबकि यहां तैनाती के दौरान जनरल धीरज सेठ ने लेफ्टिनेंट जनरल के रहते हुए सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली है।

सुदर्शन चक्र कोर एक प्रमुख स्ट्राइक फॉर्मेशन है

गौरतलब है कि सुदर्शन चक्र कोर, भारतीय सेना की एक प्रमुख स्ट्राइक फॉर्मेशन है। इतना ही नही बल्कि उन्होंने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में भी कार्य किया है। यहां तैनाती के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों और औपचारिक जिम्मेदारियों की भी देखरेख की है। जनरल धीरज सेठ ने सेना कमांडर के पद पर पदोन्नत होने पर, दक्षिण पश्चिमी कमान और सेना की दक्षिणी कमान की जिम्मेदारी संभाली है।

क्षमता विकास विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया

जानकारी के मुताबिक जनरल सेठ को दो परिचालन सैन्य कमानों की कमान संभालने और ढाई वर्षों से अधिक समय तक महत्वपूर्ण मोर्चों पर रणनीतिक पर्यवेक्षण प्रदान करने का दुर्लभ गौरव प्राप्त हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कई महत्वपूर्ण स्टाफ और रणनीतिक पदों पर भी कार्य किया है। उनकी इन नियुक्तियों काम परिचालन योजना, बल प्रबंधन और क्षमता विकास पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। सेना के आधुनिकीकरण में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। इतना ही नही जबकि जनरल धीरज सेठ सेना मुख्यालय के रणनीतिक योजना और क्षमता विकास विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इससे सेना को आधुनिकीकरण की दिशा को मजबूती मिली।

Navbharat Live
navbharatlive.com