- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Mahatma Gandhi Dispute Free Committee Gondia Status
गोंदिया में ‘महात्मा गांधी तंटा मुक्त समिति’ नाममात्र की, गांव स्तर पर पहल कमजोर
Gondia Village Dispute Resolution: गोंदिया में महात्मा गांधी विवाद मुक्त समिति कई ग्राम पंचायतों में कागजों तक सीमित, गांव स्तर पर विवाद निपटारे की व्यवस्था कमजोर पड़ी।
- Written By: आंचल लोखंडे

Mahatma Gandhi dispute free committee (सोर्सः सोशल मीडिया)
Rural Conflict Settlement Maharashtra: महात्मा गांधी तंटा मुक्त समिति का गठन पूरे महाराष्ट्र में पूर्व गृहमंत्री आर.आर. पाटिल द्वारा किया गया था। स्वतंत्रता दिवस की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2007 को इस समिति की शुरुआत हुई थी। इस पहल के तहत ग्रामवासियों को ग्रामसभा में विवाद मुक्त समिति गठित करने का अधिकार दिया गया था। हालांकि आज भी अनेक ग्राम पंचायतों में यह समिति केवल कागजों तक सीमित रह गई है।
इस समिति का मुख्य उद्देश्य गांवों में होने वाले आपसी विवादों को बातचीत से सुलझाकर लोगों को पुलिस और न्यायालय तक जाने से रोकना तथा न्याय व्यवस्था पर भार कम करना था। महात्मा गांधी विवाद मुक्त समिति का चयन ग्रामसभा के माध्यम से किया जाता है, जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और गांव के पुलिस पाटिल को सचिव बनाया जाता है। नियम के अनुसार विवाद की शिकायत पहले समिति के समक्ष रखना आवश्यक है। यदि समिति के स्तर पर समाधान नहीं होता, तभी मामला पुलिस को सौंपा जाता है।
समझौते से बच सकती है कानूनी कार्रवाई
यदि गांव स्तर पर ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाए, तो वे लंबी कानूनी प्रक्रिया से बच सकते हैं और पुलिस व न्यायालय का समय भी बचाया जा सकता है। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण कई जगह विवाद मुक्त समिति प्रभावहीन हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक होगा खत्म: 25 हजार कुत्तों को लगेगी वैक्सीन, गले में दिखेगा खास नारंगी पट्टा
शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का संघर्ष जारी, पयड़ी में 7 माह से बिक्री पर कसी नकेल
Bhandara News: सीतासावंगी में मॉइल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, 7 लोगों पर मामला दर्ज
पानी के रास्ते कोंकण जाना हुआ आसान! मुंबई-विजयदुर्ग रो-रो सेवा 1 मार्च से होगी शुरू, बाइक-कार ले जा सकेंगे साथ
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर समिति अध्यक्ष या दो-तीन प्रमुख लोग ही विवाद सुलझाने का प्रयास करते हैं और अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी भी नहीं दी जाती। उल्लेखनीय है कि कई गांवों को ‘महात्मा गांधी तंटा मुक्त’ पुरस्कार भी मिल चुका है।
समिति सक्रिय होने पर घटे थे अपराध
गांव स्तर पर जब दो पक्षों में विवाद होता था, तो पहले समिति के पास आवेदन दिया जाता था। इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा दोनों पक्षों को नोटिस देकर समिति के पदाधिकारियों के समक्ष बुलाया जाता था और विवाद के कारणों को समझकर आपसी समझौते की कोशिश की जाती थी। इस प्रक्रिया से कई मामलों का समाधान गांव स्तर पर ही हो जाता था, जिससे अपराधों में भी उल्लेखनीय कमी आई थी।
ये भी पढ़े: जंगल में आगजनी की रोकथाम के लिए गोंदिया वन विभाग सतर्क, फायर लाइन जलाने का काम शुरू
लेकिन पिछले कुछ वर्षों में कई गांवों में यह अभियान ठंडे बस्ते में चला गया है। परिणामस्वरूप मामूली विवाद होने पर भी लोग सीधे पुलिस थाने पहुंच रहे हैं। अनेक ग्राम पंचायतों में यह समिति अब केवल नाममात्र के लिए रह गई है।
Mahatma gandhi dispute free committee gondia status
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक होगा खत्म: 25 हजार कुत्तों को लगेगी वैक्सीन, गले में दिखेगा खास नारंगी पट्टा
Feb 21, 2026 | 06:34 PMएलेप्पी बैकवाटर्स में बुजुर्ग की अनोखी पहल, नाव से निकाल रहे प्लास्टिक बोतलें
Feb 21, 2026 | 06:24 PMसऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड
Feb 21, 2026 | 06:23 PMराहुल गांधी को ठाणे में दिखाए काले झंडे, शिवसेना ने फोटो पर पोती कालिख; ‘चप्पल मारो’ आंदोलन से गरमाई सियासत
Feb 21, 2026 | 06:22 PM5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए BJP विधायक, ठेकेदार से काम के बदले ले रहे थे ‘कटिंग’, सहायक भी गिरफ्तार
Feb 21, 2026 | 06:20 PMआमलकी एकादशी में किसकी होती है पूजा? ग्रहदोष के संकटों से बचना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें
Feb 21, 2026 | 06:19 PMममता बनर्जी का ‘ब्रह्मास्त्र’…जिससे भाजपा हो जाती है चारों खाने चित्त, पीएम मोदी तक कर देते हैं गलती?
Feb 21, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM













