- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Forest Department Wildfire Prevention Alert
जंगल में आगजनी की रोकथाम के लिए गोंदिया वन विभाग सतर्क, फायर लाइन जलाने का काम शुरू
Gondia Forest Department: गोंदिया में वन विभाग ने जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए 15 जून तक रेड अलर्ट जारी कर फायर लाइन और सैटेलाइट निगरानी के जरिए रोकथाम के निर्देश दिए हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

wildfire prevention (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Forest Fire Alert: गोंदिया वन विभाग के अधीन जंगलों में आग की घटनाएं शुरू हो गई हैं। एहतियाती उपाय के तौर पर जंगलों में फायर लाइन जलाने का काम शुरू कर दिया गया है। अब आग से जंगलों की सुरक्षा के लिए वन अधिकारियों से लेकर क्षेत्रीय कर्मचारियों तक को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
गोंदिया जिले में अपार वन संपदा मौजूद है। यहां टाइगर प्रोजेक्ट भी संचालित है और विभिन्न प्रजातियों के कीमती पेड़ पाए जाते हैं। लेकिन हर साल बड़े पैमाने पर लगने वाली आग से जंगलों को भारी नुकसान होता है। 15 जून तक ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया गया है। आग बुझाने के साथ-साथ नागरिकों के सहयोग से आग लगने की घटनाएं रोकी जाएं, इसके लिए संबंधितों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान
एक ओर करोड़ों रुपये खर्च कर पौधारोपण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर गर्मियों में हर साल हजारों हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ जाते हैं। इसमें रेंगने वाले जीवों से लेकर जंगली जानवरों तक की मौत हो जाती है। करोड़ों रुपये की वन संपदा नष्ट होने के साथ पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai News: दबाव में नरहरी झिरवल, PS को निकाला, रिश्वतखोरी प्रकरण में गाडे की छुट्टी
गड़चिरोली: कुरखेड़ा नगर पंचायत में सियासी तनाव खत्म, चारों विषय समितियों के सभापति निर्विरोध निर्वाचित
Bhandara News: मेडिकल कॉलेज में घटिया भोजन, ठेकेदार पर कार्रवाई के आदेश
Mumbai News: हर मुलाकात को ना दें सियासी रुप, उद्धव की नाराजगी पर राज की सफाई
जंगल में लगने वाली आग मानव निर्मित और प्राकृतिक दोनों प्रकार की होती है, लेकिन अब तक की जांच में अधिकांश घटनाएं मानव निर्मित पाई गई हैं। इन्हें रोकने के लिए क्षेत्रीय वनकर्मियों और अधिकारियों को गांव-गांव में बैठकें लेकर जनजागरण, प्रचार-प्रसार तथा वन प्रबंधन समितियों और ग्रामीणों का सहयोग लेने के निर्देश दिए गए हैं।
फायर लाइन काटने और नियंत्रित रूप से जलाने का कार्य
आग के मौसम को देखते हुए फरवरी तक फायर लाइन काटने और नियंत्रित रूप से जलाने का कार्य किया गया है। प्रत्येक वनखंड में 6 मीटर तथा अंतरराज्यीय और जिला सीमा रेखा पर 12 मीटर चौड़ी फायर लाइन तैयार की गई है, ताकि आग आगे न फैल सके। घास वाले क्षेत्रों में सड़कों के किनारे का कचरा नियंत्रित रूप से जलाकर सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़े: Amravati News: स्थायी समिति व 8 स्वीकृत सदस्यों का चयन, मनपा की पहली सर्वसाधारण सभा संपन्न
सैटेलाइट से मिलेगी आग की जानकारी
वनकर्मियों को जंगल में आग लगने की सूचना के साथ-साथ उसके सटीक स्थान की जानकारी रखना भी अनिवार्य किया गया है। संबंधित उपवनसंरक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से सैटेलाइट के माध्यम से आग की जानकारी भेजी जाती है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में कुछ इलाकों में जंगल की आग बुझाने के लिए प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी बताई गई है।
Gondia forest department wildfire prevention alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इधर 8वें वेतन आयोग का इंतजार…उधर कर्मचारियों के DA में 10% की बढ़ोतरी, जानें किसे होगा फायदा
Feb 20, 2026 | 08:16 PMक्या ईरान के ‘शहीद’ ड्रोन डुबो देंगे अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर? जानें समंदर में किसके पास है कितनी ताकत
Feb 20, 2026 | 08:15 PMMumbai News: दबाव में नरहरी झिरवल, PS को निकाला, रिश्वतखोरी प्रकरण में गाडे की छुट्टी
Feb 20, 2026 | 08:10 PMअफवाहों के बीच Divya Agarwal ने पति Apurva Padgaonkar संग मनाई एनिवर्सरी, प्यार भरे पोस्ट से दिया करारा जवाब
Feb 20, 2026 | 08:05 PMगड़चिरोली: कुरखेड़ा नगर पंचायत में सियासी तनाव खत्म, चारों विषय समितियों के सभापति निर्विरोध निर्वाचित
Feb 20, 2026 | 08:05 PMWomen’s Asia Cup Rising Stars 2026 के फाइनल में पहुंची बांग्लादेश, भारतीय टीम के साथ होगा खिताबी मुकाबला
Feb 20, 2026 | 07:56 PMBhandara News: मेडिकल कॉलेज में घटिया भोजन, ठेकेदार पर कार्रवाई के आदेश
Feb 20, 2026 | 07:55 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM











