Gondia Local Body Election Result: गोंदिया जिले में कांग्रेस की शानदार जीत, भाजपा रह गई पीछे

Gondia Municipal Council Elections Result: गोंदिया जिले में नगराध्यक्ष पद पर कांग्रेस के 3 और भाजपा का 1 विजयी, चुनाव नतीजों के बाद विजयी उम्मीदवारों ने निकाली धूमधाम रैली।
Gondia Municipal Council Elections Result: गोंदिया जिले में नगराध्यक्ष पद पर कांग्रेस के 3 और भाजपा का 1 विजयी, चुनाव नतीजों के बाद विजयी उम्मीदवारों ने निकाली धूमधाम रैली।
गोंदिया में कांग्रेस का दबदबा (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Gondia Municipal Council Results: गोंदिया, तिरोड़ा नप व सालेकसा, गोरेगांव नपं के चुनाव की मतगणना 21 दिसंबर को की गई। जिसमें गोंदिया नप में भाजपा, तिरोड़ा नप में राकां, गोरेगांव नपं में कांग्रेस व सालेकसा नपं में कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपनी जगह बनाई रखी। इसलिए उन्हें सभापति पद के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नगराध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए उम्मीदवारों में गोंदिया में कांग्रेस, तिरोड़ा में कांग्रेस, गोरेगांव में कांग्रेस व तिरोड़ा में भाजपा का नगराध्यक्ष विजयी हुआ। जिले की दो नप गोंदिया, तिरोड़ा और सालेकसा, गोरेगांव नपं के लिए मतदान 2 दिसंबर को हुआ। साथ ही न्यायालय के आदेश के अनुसार, गोंदिया के 3 प्रभाग और तिरोड़ा के 1 प्रभाग के चुनाव 20 दिसंबर तक टाल दिए गए थे।

चार नगराध्यक्ष व 98 पार्षद पदों के लिए कुल 465 उम्मीदवार मैदान में थे। इन सभी की किस्मत का फैसला 21 दिसंबर को हुआ। नतीजे आने के बाद विजयी उम्मीदवारों ने विजयी रैली निकाली। जिसमें जल्लोष का माहौल दिखाई दिया। जगह-जगह पटाके फोड़े गए। साथ ही ढोल, ताशे, डीजे के साथ गुलाल भी उड़ाया गया। इन रैलियों में युवा कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा था।

विधायक रहांगडाले को लगा झटका

गोरेगांव-तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय रहांगडाले को गोरेगांव नपं व तिरोड़ा नप चुनाव में बड़ा झटका लगा। यह दोनों उनके क्षेत्र होने से उनकी प्राणप्रतिष्ठा दाव पर लगी थी। क्योंकि वह इस विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक है। 21 को मतगणना के बाद तिरोड़ा नप में भाजपा के 6 उम्मीदवार व गोरेगांव नपं में भाजपा 5 उम्मीदवार विजयी हुए। जिससे उनको बड़ा धक्का लगा।

भाजपा के विधायक पुराम चिंतित

सालेकसा नपं में नगराध्यक्ष सहित 17 पार्षद पदों के लिए चुनाव हुआ। इस चुनाव में भाजपा के विधायक संजय पुराम की प्राणप्रतिष्ठा दाव पर लगी थी। लेकिन यहां कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपना कब्जा जमा लिया। वहीं भाजपा के सिर्फ 6 उम्मीदवार ही विजयी हुए। जिससे विधायक पुराम को भी बड़ा धक्का लगा है।

गोंदिया में उभरने लगी कांग्रेस

गोंदिया नप में एक नगराध्यक्ष सहित 44 पार्षद पदों के लिए चुनाव हुए। जिसके परिणाम रविवार को घोषित किए गए। गोंदिया शहर में कांग्रेस का पत्ता साफ होते दिखाई दे रहा था। लेकिन नप चुनाव में कांग्रेस के 14 पार्षद सहित नगराध्यक्ष विजयी हुआ। जिससे गोंदिया में कांग्रेस पार्टी फिर से उभरते हुए दिखाई दे रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com