लालपरी जनता के विश्वास का प्रतीक, ST के 78वें स्थापना दिवस पर बोले प्राचार्य राहुल डोंगरे
MSRTC Foundation Day: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर तुमसर आगार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
MSRTC (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Tumsar ST Depot: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के तुमसर आगार में एसटी महामंडल का 78वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागीय स्थापत्य अभियंता भंडारा सतीश कटरे ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्राचार्य राहुल डोंगरे ने उपस्थित कर्मचारियों एवं अधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर सहायक यातायात अधीक्षक रचना मस्करे, यातायात नियंत्रक निशिकांत मोटघरे, सतीश नारनवरे, गजानन मोटघरे, पुरण पडारे, रामप्रसाद पटले, सोपान तीबुडे, पंचशीला उके सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। प्राचार्य राहुल डोंगरे ने कहा कि, राज्य के कोनेकोने तक पहुंचने वाली लालपरी आज जनता के विश्वास की पहचान बन चुकी है।
जनसेवा और भरोसे की पहचान बनी लालपरी
सुरक्षित, विश्वसनीय और आमजन की सेवा के लिए समर्पित एसटी ने दशकों से यात्रियों को निरंतर सेवा प्रदान की है। चाहे कोई सामाजिक समारोह हो, पारिवारिक कार्यक्रम हो या दैनिक आवागमन, नागरिक आज भी लालपरी पर पूरा भरोसा करते हैं। समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प चालक, परिचालक एवं अन्य कर्मचारियों की निष्ठापूर्ण सेवाओं के कारण ही यह विश्वास कायम है।
सम्बंधित ख़बरें
4 साल बाद फिर साथ आएंगे शिंदे-ठाकरे? BJP की बढ़ती ताकत से डरी शिव सेना…महाराष्ट्र में क्या खिचड़ी पक रही?
खारघर कि पहाड़ियों में पत्थर खनन पर बढ़ा खतरा, टाटा मेमोरियल सेंटर के कैंसर मरीजों पर खतरे की घंटी
घर में इतनी गर्मी कि बाहर सोना पड़ रहा, खुले मैदान में रात गुजारते प्रवासी मजदूरों की तस्वीर
मुंबई कि मीठी नदी की गटर गंगा? MNS नेता यशवंत किल्लेदार ने प्रशासन पर बोला हमला
ये भी पढ़े: नागपुर को एविएशन हब बनाने की दिशा में MIHAN को मिलेगा नया जोर, विकास कार्यों की समीक्षा
एसटी कर्मचारियों ने लिया बेहतर सेवा और समर्पण का संकल्प
भविष्य में भी एसटी सेवा को अधिक सशक्त, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को अपना योगदान देना चाहिए। संचालन रचना मस्करे एवं आभार गजानन मोटघरे ने माना। एसटी महामंडल के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में उपस्थित कर्मचारियों ने महामंडल की प्रगति एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
