नागपुर को एविएशन हब बनाने की दिशा में MIHAN को मिलेगा नया जोर, विकास कार्यों की समीक्षा

Nagpur MIHAN Project: मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने मिहान परियोजना का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। परियोजना ने अब तक 1.27 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित किए हैं।
MIHAN to get a fresh boost in the drive to make Nagpur an aviation hub; development works reviewed.
मिहान प्रोजेक्ट, मुख्य सचिव दौरा, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Updated on

Nagpur MIHAN Project Industrial Development: नागपुर राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को मिहान प्रोजेक्ट का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मिहान परियोजना की प्रगति और विकास कार्यों की समीक्षा की। यह दौरा नागपुर को एक प्रमुख विमानन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने और मिहान के बुनियादी ढांचे की योजनाओं को गति देने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस मौके पर एमएडीसी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विपिन इटनकर ने प्रोजेक्ट के बारे में डिटेल में जानकारी दी और प्रोजेक्ट से निर्माण हुए रोजगार के अवसरों के साथ-साथ इंडस्ट्रयल डेवलपमेंट का ग्राफ भी दिखाया।

मिहान प्रोजेक्ट ने नागपुर और विदर्भ के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नए आयाम दिए हैं। 100 से ज्यादा नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों को आकर्षित करके इस प्रोजेक्ट ने अब तक 1.27 लाख से ज्यादा डायरेक्ट रोजगार के अवसर बनाए हैं। यह भविष्य में लाखों इनडायरेक्ट रोजगार पैदा करने की क्षमता रखता है।

बड़े हब के तौर पर हो रहा विकसित

मिहान प्रोजेक्ट की यह शानदार तरक्की और लगातार विस्तार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूर की सोच और जिला पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन का नतीजा है। उनके नेतृत्व में नागपुर इंडस्ट्री, निवेश और नौकरी निर्माण करने के लिए एक बड़े हब के तौर पर विकसित हो रहा है। यह मध्य भारत में इंडस्ट्रयल और इकोनॉमिक बदलाव का सेंटर बन गया है। आज एंटरप्रेन्योर्स, इन्वेस्टर्स और नौकरी ढूंढने वाले युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है और भविष्य में नौकरी के मौकों को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चल रहीं अलग-अलग सेक्टर की इंडस्ट्री

मिहान में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और रिपेयर टेक्नोलॉजी, (एमआरओ), इन्फॉर्मेशन लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग जैसे अलग-अलग सेक्टर की इंडस्ट्री चल रही हैं। पावर सप्लाई, क्वालिटी रोड नेटवर्क, मॉडर्न लॉजिस्टिक्स सुविधाओं और वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मिहान देश में एक लीडिंग इंडस्ट्रयल हब के तौर पर उभरा है।

टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बोइंग और टेक महिंद्रा जैसी जानी-मानी कंपनियों ने यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। प्रोजेक्ट से प्रभावित और लोकल युवाओं के लिए कई तरह के स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं जिससे नौकरी के मौके मिल रहे हैं। साथ ही आईआईएम नागपुर जैसे जाने-माने एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन भविष्य के स्किल्ड मैनपावर को बनाने में काफी बढ़ावा दे रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com