-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Kalpathari Medium Irrigation Project Farmers Water Crisis Goregaon
कलपाथरी मध्यम सिंचाई परियोजना बनी ‘सफेद हाथी’, हजारों किसान सिंचाई से वंचित
- Written By: आंचल लोखंडे
Kalpathari Irrigation Project: गोरेगांव तहसील में कलपाथरी मध्यम सिंचाई परियोजना के बावजूद हजारों किसान सिंचाई से वंचित हैं।

Goregaon water crisis (सोर्सः सोशल मीडिया)
Goregaon Water Crisis: गोरेगांव तहसील में रबी सीजन की बुआई शुरू हो चुकी है और फसलों को बड़े पैमाने पर पानी की आवश्यकता है। इसके बावजूद क्षेत्र में दो सिंचाई परियोजनाएं होने के बाद भी किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। विशेष रूप से अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र की कलपाथरी मध्यम सिंचाई परियोजना किसानों के लिए ‘सफेद हाथी’ साबित हो रही है।
सरकार ने लगभग 1915 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई के दायरे में लाने के उद्देश्य से इस परियोजना का निर्माण किया था। हजारों किसानों ने अपनी जमीन इस परियोजना के लिए दी, लेकिन वर्तमान में केवल लगभग 500 हेक्टेयर क्षेत्र में ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है। शेष 1415 हेक्टेयर क्षेत्र के किसान अब भी सिंचाई के लाभ से वंचित हैं। फिलहाल परियोजना का पानी मुख्य रूप से मोहाड़ी, बबई, कमरगांव और चोपा गांवों के कुछ हिस्सों तक ही सीमित है। इससे परियोजना के उद्देश्य और वास्तविक लाभ के बीच बड़ा अंतर स्पष्ट होता है।
कई गांव अब भी पानी से वंचित
तेलनखेड़ी, घुमर्रा, पलखेड़ा, तुमसर, निंबा, तिल्ली मोहगांव और तानुटोला सहित कई गांवों के किसानों को अब तक पानी नहीं मिल सका है। कुछ स्थानों पर भू-भाग ऊंचा-नीचा होने के कारण नहरों का निर्माण नहीं किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
वृक्षधरा फाउंडेशन का भव्य पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
SIR सर्वेक्षण से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, गोंदिया में स्कूल व्यवस्थापन समिति ने उठाई आवाज
गोंदिया में खराब सड़क के कारण बस सेवा बंद, ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
वहीं हिराटोला, महसगांव, देवाटोला, पंचवटी, दवडीपार, बोटे और झांझिया गांवों तक नहरें तो बनाई गईं, लेकिन वे अधूरी और जर्जर अवस्था में हैं। परिणामस्वरूप परियोजना से छोड़ा गया पानी अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता। यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, जिसके कारण हर रबी सीजन में किसानों को फसलों का नुकसान उठाना पड़ता है।
जनप्रतिनिधियों के आश्वासन, कार्रवाई शून्य
सिंचाई के मुद्दे पर कई बार आंदोलन, ज्ञापन और बैठकों का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिए, लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का कहना है, “हमने जमीन दी और वर्षों इंतजार किया, फिर भी हमारे खेतों तक पानी नहीं पहुंचा।” किसानों की मांग है कि सरकार तत्काल नहरों की मरम्मत कर परियोजना को पूर्ण क्षमता से शुरू करे।
ये भी पढ़े: गोंदिया ने जीती नक्सलवाद से जंग! 20 साल में 40 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, हिंसा के ‘रेस्ट जोन’ से मिली आजादी
तात्कालिक उपायों की आवश्यकता
- विशेषज्ञों के अनुसार परियोजना को प्रभावी बनाने के लिए निम्न कदम जरूरी हैं:
- अधूरी नहरों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए।
- टूटी और गाद से भरी नहरों की मरम्मत व सफाई की जाए।
- ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक लिफ्ट सिंचाई योजना लागू की जाए।
- पानी वितरण की सुनियोजित समय-सारिणी जारी की जाए।
- स्थानीय स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया जाए।
परियोजना का मूल उद्देश्य तहसील के कृषि क्षेत्र को सिंचाई के दायरे में लाकर उत्पादन बढ़ाना था, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह लक्ष्य अधूरा दिखाई दे रहा है। रबी सीजन के मद्देनजर पानी का संकट और भी गंभीर हो गया है। अब देखना यह है कि प्रशासन किसानों की मांगों पर कब तक कार्रवाई करता है।
Kalpathari medium irrigation project farmers water crisis goregaon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














