Ranji Trophy: शमी के 8 विकेट के बाद भी हार की कगार पर बंगाल, जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए अब 83 रनों की और दरकार

Ranji Trophy 2025-26: दूसरे सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को 99 रनों पर ढेर किया। दिन के अंत तक 2 विकेट पर 43 रन बनाकर जीत के करीब पहुंच चुकी है, उन्हें फाइनल के लिए 83 रन चाहिए।
Jammu and Kashmir vs Bengal, 2nd Semi Final
जम्मू-कश्मीर टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jammu and Kashmir vs Bengal, 2nd Semi Final: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर जीत के बहुत करीब पहुंच चुकी है। मोहम्मद शमी के 8 विकेट लेने के बावजूद बंगाल की टीम हार की कगार पर पहुंच चुकी है। जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के लिए 83 रन और बनाने होंगे। जबकि जम्मू-कश्मीर के 8 विकेट शेष हैं। तीसरे दिन की समाप्ति पर जम्मू-कश्मीर ने 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए हैं।

तीसरे दिन बंगाल के बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया। पहली पारी में बढ़त होने के बाद भी बंगाल की टीम दूसरी पारी में 99 रनों पर ढेर हो गई। बंगाल का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सका। बंगाल के लिए सबसे ज्यादा रन शाहबाज अहमद ने बनाए। 24 रन बनाकर शाहबाज दूसरी पारी में टॉप स्कोरर रहे।

दूसरी पारी में बंगाल की बेहद खराब शुरुआत

दूसरी पारी में बंगाल के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन 5 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं सुदीप चटर्जी और पहली पारी में शतक लगाने वाले सुदीप कुमार घरामी ने बिना खाता खोले ही आउट हो गए। महज 7 रन के स्कोर पर ही बंगाल ने तीन विकेट गंवा दिए। उसके बाद 19 के स्कोर पर अनुस्तुप मजुमदार 12 रन बनाकर आउट हो गए।

यहां से सुरज जायसवाल और शाहबाज अहमद ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन 54 के स्कोर पर शाहबाज आउट हो गए। उसके बाद सुरज भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। यहां के बाद से बंगाल की टीम 99 रनों पर ही सिमट गई। पहली पारी में 26 रनों की बढ़त के साथ जम्मु-कश्मीर को 126 रनों का टारगेट दिया। जम्मू-कश्मीर के लिए दूसरी पारी में आकिब नबी दार ने 4, सुनील कुमार ने 4, युद्धवीर सिंह ने 2 विकेट लेकर बंगाल को सस्ते में समेट दिया।

दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने बनाए 43 रन

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। शुभम पुंडिर 23 और वंशराज शर्मा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। शुभम खजुरिया 1 और यावेर हसन 6 रन बनाकर आउट हो गए। जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 83 और रन बनाने है। जबकि बंगाल को इस मुकाबले को जीतने के लिए 8 विकेट और चटकाने होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com