Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बदलाव: गोंदिया जिले में दलहन उत्पादन घटा, मक्का-सरसों की खेती बढ़ी, राइस सिटी अब बन रही है ‘कॉर्न सिटी’

Gondia Agriculture Change: गोंदिया जिले में दलहन उत्पादन घटने और मक्का-सरसों की खेती बढ़ने से फसल पैटर्न में बड़ा बदलाव आया है, जिससे राइस सिटी अब धीरे-धीरे कॉर्न सिटी बनती जा रही है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 10, 2026 | 04:52 PM

maize cultivation increase (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Farmers News: गोंदिया जिले में पिछले चार-पाँच वर्षों के दौरान रबी मौसम में उगाई जाने वाली दलहन फसलों के उत्पादन में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। इसके विपरीत, किसानों का रुझान अब नगदी फसलों की ओर बढ़ता जा रहा है, जिससे मक्का और सरसों की खेती में तेजी से वृद्धि हुई है।

उत्तम गुणवत्ता के धान के कारण गोंदिया जिले को लंबे समय से ‘राइस सिटी’ के नाम से जाना जाता रहा है और यहां का चावल देश-विदेश में निर्यात किया जाता है। हालांकि, लगातार एक ही प्रकार की फसल उगाने से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और धान की खेती अब किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है।

किसान मक्के की खेती की ओर प्रोत्साहित

इसी कारण किसानों को वैकल्पिक फसल के रूप में मक्के की खेती की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विभाग ने जिले की पहचान को राइस सिटी से आगे बढ़ाकर ‘कॉर्न सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हर घर जल योजना की पोल खुली, गंदी नालियों में लगे नल का वीडियो दिखाते ही जल शक्ति मंत्री हैरान

लातूर में ‘ननद-भाभी’ का चुनावी महामुकाबला, सिर्फ 2 वोटों के अंतर से कांग्रेस की ननद ने बीजेपी की भाभी को हराया

अमरावती के वरुड़ के जंगल में मिला बाघ का सड़ा शव, अंग गायब; शिकार की आशंका, DNA रिपोर्ट का इंतज़ार

भारत की लॉजिस्टिक लागत घटी, नितिन गडकरी का दावा- महाराष्ट्र को बजट में मिले 90,000 करोड़ और 5 लाख नौकरियां!

जिले में खरीफ मौसम के दौरान लगभग 2.15 लाख हेक्टेयर तथा गर्मी के मौसम में 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जाती है। इस वजह से तीसरी फसल के लिए क्षेत्र सीमित रह जाता है। अपेक्षित मूल्य न मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। अर्जुनी मोरगांव और सड़क अर्जुनी तहसीलें मक्का उत्पादन में अग्रणी हैं, जहां जिले के कुल कृषि क्षेत्र का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा मक्का खेती के अंतर्गत आता है।

कम पानी, अधिक मुनाफा

जिले में मक्के की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। इसके लिए दो खरीदी केंद्र सक्रिय हैं और मार्केटिंग व्यवस्था भी मजबूत की गई है। शुरुआत में 110 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्तावित की गई थी, लेकिन केंद्र स्तर पर सीमित वित्तीय उपलब्धता के कारण इसे घटाकर 35 करोड़ रुपये कर दिया गया है। वहीं, रबी मौसम में दलहन खेती का रकबा अपेक्षा से कम बढ़ पाया है।

ये भी पढ़े: अमरावती पुलिस की बड़ी सफलता; कीर्तन सुनने गए परिवार के घर हुई चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

अनाज उत्पादन में गिरावट

गोंदिया जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी नीलेश कानवाडे ने कहा कि गर्मी और रबी दोनों मौसमों में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। गर्मी के धान में अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है, जबकि मक्का की पैदावार मात्र 30 प्रतिशत पानी में संभव है। इसी कारण मक्का खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। दूसरी ओर, जंगली जानवरों की बढ़ती संख्या के कारण दलहन फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। इससे किसान नगदी फसलों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं और अनाज की पैदावार में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Gondia rice city to corn city crop pattern change

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2026 | 04:52 PM

Topics:  

  • Agriculture Sector
  • Gondia News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.