हर घर जल योजना की पोल खुली, गंदी नालियों में लगे नल का वीडियो दिखाते ही जल शक्ति मंत्री हैरान
Har Ghar Jal Yojana: गोंदिया के नागरा गांव में हर घर जल योजना के तहत नालियों के ऊपर लगाए गए नलों की अनियमितताओं को सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने वीडियो के जरिए उजागर किया, जिस पर जल शक्ति मंत्री ने तत्का
- Written By: आंचल लोखंडे
tap over drainage (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia Drinking Water Issue: भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. प्रशांत यादवरावजी पडोले ने अपने संसदीय क्षेत्र के गोंदिया ज़िले के नागरा गांव में हर घर नल (हर घर जल) योजना के तहत हो रही गंभीर अनियमितताओं को उजागर किया है। उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात कर नालियों के ऊपर लगाए गए नलों का वीडियो दिखाया, जिसमें ग्रामीणों को गंदी नालियों में बर्तन रखकर पीने का पानी भरते हुए साफ देखा जा सकता है।
डॉ. पडोले ने बताया कि नागरा गांव का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिखता है कि कई स्थानों पर नल कनेक्शन सीधे सार्वजनिक नालियों के ऊपर लगाए गए हैं। इसके कारण ग्रामीणों को मजबूरी में नाली में ही बर्तन रखकर पानी भरना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत गाँव में सप्ताह में केवल दो दिन ही पानी की आपूर्ति हो रही है।
जल शक्ति मंत्री को सौंपी गई दूषित पानी की बोतल
सांसद डॉ. पडोले ने नालियों के ऊपर लगे नलों से प्राप्त दूषित पानी की बोतल भी जल शक्ति मंत्री को सौंपी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। यह स्थिति प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण है और आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ है। नाली के ऊपर लगे नल से आने वाला पानी पीने योग्य कैसे हो सकता है। यह बड़ा सवाल खड़ा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह से मनाया गया, जिप अध्यक्ष भेंडारकर की उपस्थिति में बच्चों का स्वागत
Gondia News: मानसून नहीं बरसा तो धान उत्पादन पर पड़ेगा बड़ा असर, सालेकसा के किसान परेशान
Gondia News: गोंदिया में ‘स्टॉप डायरिया अभियान’ तेज, जिप सीईओ ने की जनभागीदारी की अपील
गोंदिया जिले के स्कूलों में आज बजेगी पहली घंटी, 1,25,079 छात्रों को पहले दिन मिलेंगी मुफ्त किताबें
ये भी पढ़े: कांग्रेस की कलह, मुनगंटीवार का ‘इन-कैमरा’ राज… चंद्रपुर में होगा उलटफेर! BJP ने किया मेयर के नाम का ऐलान
डॉ. पडोले ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि योजनाएं कागज़ों पर तो पूरी की जा रही हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को उनका वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा नाली में पानी भरने का वीडियो उन्होंने माननीय जल शक्ति मंत्री, पर्यावरण मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा है।
मामले की हो उच्च स्तरीय जांच
सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने मांग की कि नागरा गांव सहित भंडारा-गोंदिया संसदीय क्षेत्र के सभी प्रभावित गांवों में हर घर नल योजना के कार्यों की तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने दोषी ठेकेदारों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा यह सुनिश्चित करने की मांग की कि हर परिवार को सुरक्षित स्थान पर शुद्ध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
