- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Maka Msp Guarantee Question Vijay Jawandhiya To Gadkari Ethanol Policy
मका को घोषित MSP 2400 रुपए, प्रति क्विंटल की गारंटी क्यों नहीं? किसान नेता जावंधिया का गडकरी से सवाल
MSP Guarantee: किसान नेता विजय जावंधिया ने नितिन गडकरी से पूछा कि जब इथेनॉल को 71.32 रुपये प्रति लीटर MSP की गारंटी मिल सकती है, तो मका को घोषित MSP 2400 रुपये प्रति क्विंटल की गारंटी क्यों नहीं?
- Written By: आंचल लोखंडे

मक्का को घोषित MSP 2400 रुपये प्रति क्विंटल की गारंटी क्यों नहीं? (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: “जब इथेनॉल को 71.32 रुपये प्रति लीटर की MSP की सरकारी गारंटी मिल सकती है, तो मक्का को घोषित MSP 2400 रुपये प्रति क्विंटल की गारंटी क्यों नहीं?” यह सवाल किसान नेता विजय जावंधिया ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान से पत्र के माध्यम से पूछा है। जावंधिया ने कहा कि 2019 में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान की आय बढ़ाने के लिए उसे ‘ऊर्जा दाता किसान’ बनाने का संकल्प जताया था। इसी उद्देश्य से पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण की नीति बनाई गई। नितिन गडकरी ने भी इस नीति का जोरदार समर्थन और प्रचार किया।
शुरुआत में केवल शक्कर कारखानों को इथेनॉल उत्पादन हेतु प्रोत्साहन दिया गया, लेकिन धीरे-धीरे अनाज, चावल और मक्का से भी इथेनॉल बनाने को बढ़ावा दिया गया। सरकार ने इथेनॉल उत्पादन संयंत्रों के लिए सब्सिडी योजना लागू की और साथ ही 71.32 रुपये प्रति लीटर की निश्चित खरीद कीमत (MSP) की गारंटी भी दी। इसी गारंटी के कारण मक्का की मांग बढ़ी, और पिछले वर्ष किसानों को एमएसपी से भी अधिक दाम 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले। इससे प्रोत्साहित होकर बिहार से लेकर कर्नाटक तक किसानों ने मक्का की खेती का रकबा बढ़ाया।
उत्पादकता बढ़ने के बावजूद किसानों को घोषित MSP नहीं
लेकिन इस वर्ष स्थिति उलट गई है। उत्पादकता बढ़ने के बावजूद किसानों को घोषित MSP नहीं मिल रही है। आज उन्हें मक्का 1100 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। देशभर में यही स्थिति है।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
तुमसर बाजार समिति में कामगारों का आंदोलन तेज, चरण वाघमारे पहुंचे समर्थन में, समाधान का आश्वासन
भंडारा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लाखनी तहसील के 15 गांवों में फसलें प्रभावित
Bhandara News: भोजशाला निर्णय पर उत्सव, हिंदू संगठनों ने मनाई खुशी
जावंधिया ने सवाल उठाया
“जब भारत सरकार इथेनॉल खरीदने के लिए 71.32 रुपये प्रति लीटर की गारंटी दे सकती है, तो मका किसानों को घोषित 2400 रुपये प्रति क्विंटल MSP की गारंटी क्यों नहीं?
क्या ज्यादा उत्पादन करना कोई अपराध है?” उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्र भारत में यही होता रहा है। किसान उत्पादन बढ़ाता है और सरकार दाम गिरा देती है।
ये भी पढ़े: दारव्हा नगर परिषद चुनाव: महायुति टूट गई, बहुकोणीय मुकाबले में बढ़ी हलचल और बगावत
किसान के हाल-बेहाल
जावंधिया ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का परिणाम आज किसान भुगत रहा है। भारत रत्न डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन ने हमेशा कहा था कि किसान को उत्पादन लागत + 50% लाभ मिलना चाहिए। लेकिन वास्तविकता यह है कि इस वर्ष खरीफ की एक भी फसल को MSP नहीं मिल रही ऊर्जा दाता किसान भी संकट में हैं जावंधिया ने सवाल किया कि “क्या यही है सबका साथ, सबका विकास?”
Maka msp guarantee question vijay jawandhiya to gadkari ethanol policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMमेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














