- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Railway News Duronto Stoppage Demand Bus Service Atm Safety
गोंदिया रेलवे स्टेशन पर दुरंतो ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग, यात्रियों ने सौंपा ज्ञापन
Gondia News: गोंदिया में दुरंतो एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग को लेकर रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं आमगांव में रेलवे फाटक और गोरेगांव में बस सेवा की कमी से छात्र परेशान हैं।

Gondia Railway Station News: गोंदिया रेलवे स्टेशन पर दपूमरे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के आगमन के दौरान यात्रियों की सुविधा को लेकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर डीआरयूसीसी सदस्य विनोद गुड्डू चांदवानी ने ट्रेन क्रमांक 12261/12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस और 12221/12222 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस के गोंदिया में स्टॉपेज की प्रमुख मांग रखी।
ज्ञापन में बताया गया कि गोंदिया स्टेशन विदर्भ का एक अत्यंत व्यस्त और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री सफर करते हैं। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से जुड़े होने के कारण यहां लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। खासकर विद्यार्थियों को पुणे आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस यहां नहीं रुकती।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में नागपुर-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस का वर्धा स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत किया गया है, जबकि गोंदिया जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन को अभी तक इस सुविधा से वंचित रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
राजेंद्र जैन की राज्यसभा एंट्री, भंडारा-गोंदिया को मिला तीसरा सांसद
सलीम डोला ने दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी से संबंधों से किया इनकार, जांच एजेंसियां कर रहीं पड़ताल
मुख्यमंत्री फडणवीस की पहल: गड़चिरोली में हाथियों की आवाजाही पर नजर रखने को विशेष परियोजना शुरू
झीलों में सिर्फ 13.20% जल भंडार शेष, मुंबई के लिए 237.12 एमसीएम अतिरिक्त पानी होगा उपलब्ध
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता और सीनियर डीसीएम दिलीप सिंह भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में लखमीचंद रोचवानी, चीनू अजमेरा, हरीश भागवानी, मुकेश दुंबानी, सुनील बोदानी, यश नानवानी, राजू आसवानी और जसपाल सिंह शामिल थे। अंत में महाप्रबंधक से जनहित और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया।
किडंगीपार रेलवे फाटक बना परेशानी का कारण
आमगांव तहसील के अंतर्गत मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित किडंगीपार रेलवे फाटक वाहन चालकों के लिए बड़ी समस्या बनता जा रहा है। गोंदिया-आमगांव मार्ग का चौड़ीकरण होने के बावजूद यहां फ्लाईओवर का निर्माण नहीं किया गया है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।
बस सेवाओं की कमी से विद्यार्थी परेशान
गोरेगांव तहसील के ढिमरटोली-डव्वा क्षेत्र में छात्रों को बस सेवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सुपरफास्ट बसें स्टॉप पर नहीं रुकतीं, जबकि सामान्य बसों की संख्या भी कम है। इससे तुमखेड़ा, गणखैरा और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले विद्यार्थियों को कठिनाई हो रही है।
एटीएम सुरक्षा पर उठे सवाल
तिरोड़ा क्षेत्र में एटीएम केंद्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। शहर के अधिकांश एटीएम केंद्रों पर सुरक्षा गार्ड नहीं हैं, जिससे यहां अकेले जाना भी जोखिम भरा हो गया है। बढ़ती घटनाओं के मद्देनज़र एटीएम सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की जा रही है।
Gondia railway news duronto stoppage demand bus service atm safety
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजेंद्र जैन की राज्यसभा एंट्री, भंडारा-गोंदिया को मिला तीसरा सांसद
Jun 09, 2026 | 10:42 AMSkin Care Tips: स्किन केयर शुरू करने से पहले जान लें अपनी स्किन टाइप, तभी मिलेगा सही रिजल्ट
Jun 09, 2026 | 10:38 AMMP Weather News: 15-18 जून के बीच मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, आज 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
Jun 09, 2026 | 10:36 AMसलीम डोला ने दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी से संबंधों से किया इनकार, जांच एजेंसियां कर रहीं पड़ताल
Jun 09, 2026 | 10:35 AMAaj Ka Mausam: गर्मी से तड़प रहे उत्तर भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन मानसून करेगा एंट्री, होगी झमाझम बारिश
Jun 09, 2026 | 10:33 AMTrump Warns Netanyahu: अमेरिका के बिना ईरान से अकेले लड़नी होगी जंग, मनमानी नहीं चलेगी
Jun 09, 2026 | 10:28 AMनवभारत संपादकीय: महंगाई का डबल अटैक! गैस, पेट्रोल से लेकर स्कूल खर्च तक सब महंगा; महंगाई की मार से जनता बेहाल
Jun 09, 2026 | 10:26 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM












