Birthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर ने दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी

Nitin Mukesh Birthday: पिता मुकेश के निधन के बाद नितिन मुकेश की जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया, जब लता मंगेशकर उन्हें अपने साथ अंतरराष्ट्रीय कॉन्सर्ट्स में लेकर गईं। इसी मौके ने उनके करियर को नई दिशा दी।
Bollywood Singer Nitin Mukesh Birthday Special Story Career Indian Music Lata Mangeshkar
लता मंगेशकर ने दी थी नितिन मुकेश की करियर को उड़ान (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Updated on

Nitin Mukesh Birthday Special Special: हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक नितिन मुकेश आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। नितिन मुकेश 27 जून 1950 को मुंबई में हुआ था। वह महान पार्श्वगायक मुकेश के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता मुकेश से गायकी की बारीकियां सीखीं और बचपन से ही पार्श्वगायक बनने का सपना देखा। लेकिन मुकेश के असमय निधन के बाद परिवार और संगीत जगत दोनों गहरे सदमे में थे।

उस समय लता मंगेशकर के साथ मुकेश के कई अंतरराष्ट्रीय संगीत कार्यक्रम पहले से तय थे। शुरुआती दौर में इन कार्यक्रमों को रद्द करने पर विचार किया गया, लेकिन बाद में लता मंगेशकर ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने नितिन मुकेश के जीवन की दिशा बदल दी। उन्होंने तय किया कि वह इन कार्यक्रमों में मुकेश की जगह उनके बेटे नितिन मुकेश को अपने साथ लेकर जाएंगी।

दुनियाभर में मिली नई पहचान

बताया जाता है कि मंच पर लता मंगेशकर ने दर्शकों से कहा कि मुकेश अब उनके बीच नहीं रहे, इसलिए उनकी संगीत विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे नितिन मुकेश उनके साथ प्रस्तुति देंगे। यह पल नितिन मुकेश के लिए भावुक होने के साथ-साथ उनके करियर का सबसे बड़ा अवसर भी साबित हुआ। इसके बाद उन्हें लता मंगेशकर के साथ कई देशों में लाइव कॉन्सर्ट करने का मौका मिला। इन प्रस्तुतियों ने न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी दिलाई।

फिल्मी संगीत में बनाई अलग पहचान

विदेशी दौरों के बाद नितिन मुकेश ने हिंदी फिल्म संगीत में भी अपनी अलग पहचान बनाई। 1980 और 1990 के दशक में उन्होंने कई लोकप्रिय गीत गाए, जिनमें माय नेम इज लखन, सो गया ये जहां, जिंदगी हर कदम, वफा ना रास आई और तेरी झील सी गहरी आंखें जैसे गाने शामिल हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने आर.डी. बर्मन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, बप्पी लाहिड़ी, खय्याम और आनंद-मिलिंद जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया। वहीं लता मंगेशकर, आशा भोसले और अलका याज्ञनिक जैसी दिग्गज गायिकाओं के साथ उनके कई यादगार युगल गीत आज भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com