नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार

Nagpur Crime News: नागपुर के कामठी में 40 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस को पारिवारिक विवाद की आशंका है, जबकि पति घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
Crime wave continues in Nagpur: Woman brutally murdered with a sharp-edged weapon in Kamptee; husband absconding since the incident.
महिला हत्या,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Crime Woman Murder: नागपुर शहर में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कामठी में शुक्रवार शाम एक 40 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। मामले में मृतका के पति पर संदेह है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान पुलगांव, पाचखेड निवासी मंजू राजकुमार पारसे (40) के तौर पर हुई। जानकारी के अनुसार, वारदात जूनी कामठी थाना क्षेत्र के हिरणवार गली, शुक्रवार बाजार स्थित दरोगा मस्जिद के पास हुई। महिला की निर्मम हत्या की खबर से परिसर में हड़कंप मच गया।

धारदार हथियार से छलनी किया सीना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतका और उसके पति राजकुमार पारसे के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि राजकुमार शराब का आदी था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। सूत्रों के अनुसार, घटना से महज एक दिन पहले ही दोनों का तलाक हुआ था।

वारदात के बाद पति हुआ फरार

इसी वजह से पुलिस हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को मृतका के पति राजकुमार पर हत्या का संदेह है। वारदात के बाद से वह फरार है। जुनी कामठी पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है और उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी।

इससे पहले पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com