- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Pathri School Students Food Poisoning Expired Jaljeera
गोंदिया में जलजीरा बना जहर! पाथरी स्कूल के 7 बच्चे फूड प्वाइजनिंग से अस्पताल में भर्ती
- Written By: आकाश मसने
Gondia News: गोरेगांव के पाथरी स्कूल में एक्सपायरी जलजीरा पीने से 7 छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने किराना दुकानों पर कार्रवाई की मांग की।

अस्पताल में भर्ती छात्राएं (फोटो नवभारत)
Gondia Food Poisoning News: गाेंदिया जिले की गोरेगांव तहसील के जिला परिषद वरिष्ठ प्राथमिक स्कूल पाथरी में जलजीरा पीने से सात छात्रों को फूड प्वाइजनिंग होने की का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार, 20 अगस्त की बताई जा रही है।। इस बीच 10 से 11 साल के इन छात्रों को तुरंत ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित छात्रों का नाम आरजू कटरे, अंशिका कडाम, निधि नागफासे, प्राचि येडे, स्वाति मेश्राम, चेतना साडीले व त्रिशा बताया गया है।
बुधवार की दोपहर के भोजनावकाश के बाद स्कूल के पास एक किराने की दुकान से जलजीरा खरीदने के कुछ ही देर बाद छात्रों को पेट में तेज दर्द होने लगा। प्रधानाध्यापिका अंजना हरिनखेड़े ने तुरंत छात्रों को कुरहाडी के ग्रामीण अस्पताल में ले गईं, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए गोरेगांव ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया।
यह घटना सिर्फ पाथरी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे ग्रामीण क्षेत्र में किराना व्यवसाय पर सवालिया निशान लगाती है। प्रशासन से इस पर गंभीरता पर ध्यान देने की मांग नागरिकों ने की है। अस्पताल के डाॅक्टरों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिस जलजीरे की बात हो रही है, वह ‘एक्सपायरी डेट का’ था और आशंका है कि इसी के कारण फूड पॉइजनिंग हुई होगी।
सम्बंधित ख़बरें
अघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
नासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
बागलाण में पेट्रोल पंपों पर लगीं लंबी कतारें, सरकार कर रही ईंधन की कालाबाजारी, रोहित पवार का आरोप
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल; 15 लाख का ऑफर?
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में होगी 15631 पुलिसकर्मियों की भर्ती, महायुति सरकार ने दी मंजूरी
दुकानदार के कार्रवाई की मांग
यह पता चला है कि जिस जलजीरे की बात हो रही है, वह ‘सागर किराना स्टोर्स’ नामक दुकान से खरीदा गया था। ग्रामीणों ने दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है, छात्रों की जान से खेलने वालों को सजा मिलनी चाहिए। स्कूल की ओर से गोरेगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दुकानदार के पास वैध लाइसेंस है या नहीं और क्या दुकान में अन्य एक्सपायरी डेट का सामान भी है।
Gondia pathri school students food poisoning expired jaljeera
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेविस हेड की पत्नी को गाली देने वाले फैंस पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- ये गिरे हुए और घटिया स्तर के लोग…
May 26, 2026 | 06:26 PMMLC चुनाव में ‘अड़ी बीजेपी, चिढ़े शिंदे’; सीट बंटवारे के सवाल पर आपा खो बैठे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
May 26, 2026 | 06:22 PMअघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
May 26, 2026 | 06:18 PMहाईकमान ने CM पद छोड़ने को कहा, सिद्धारमैया नहीं माने…दिल्ली में कांग्रेस की मैराथान मीटिंग की Inside Story
May 26, 2026 | 06:09 PMनासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
May 26, 2026 | 06:06 PMभारत में Elon Musk को बड़ा झटका, Tesla को पछाड़ VinFast ने मचाई धूम, बिक्री में 10 गुना आगे निकली कंपनी
May 26, 2026 | 05:58 PMजबलपुर में मिशनरी स्कूल में शिक्षकों ने नहीं बदला धर्म तो नौकरी से निकाला; SP दफ्तर के बाहर प्रदर्शन
May 26, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM












