मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को झटका: उल्हास नदी में बहा अस्थायी पुल, निर्माण में होगी देरी

Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत दिवा और भिवंडी के बीच उल्हास नदी पर बना अस्थायी लोहे का पुल बाढ़ में बहा। मुख्य ब्रिज के निर्माण में कुछ महीनों की देरी की आशंका।
A temporary iron bridge built over the Ulhas River for the Mumbai-Ahmedabad bullet train project was washed away due to heavy rains, delaying main bridge work.
बुलेट ट्रेन परियोजना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Ulhas River Bridge Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को इस माह की शुरुआत में हुई भारी बारिश का जोरदार झटका लगा है। दिवा और भिवंडी के बीच उल्हास नदी पर मुख्य रेलवे ब्रिज बनाने के लिए बनाया गया अस्थायी लोहे का पुल नदी के तेज बहाव में बह गया है। इससे मशीनरी, निर्माण सामग्री और मजदूरों की आवाजाही में रुकावट आई है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने मुख्य पुल के निर्माण कार्य में कुछ महीनों की देरी होने की संभावना जतायी है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुलेट ट्रेन के मुख्य पुल के निर्माण को लेकर लगभग 10 फीट चौड़ा एक अस्थायी लोहे का पुल बनाया गया था। इस पुल से मशीनरी, निर्माण सामग्री और मजदूरों को लाया- ले जाया जा रहा था। लेकिन, जुलाई महीने की शुरुआत में हुई भारी बारिश के कारण पुल उल्हास नदी के बाढ़ के पानी में बह गया। इस घटना के कारण, मुख्य पुल बनाने के लिए जरूरी मशीनरी और सामग्री को अभी काम की जगह तक ले जाना नामुमकिन हो गया है। इसके कारण, मुख्य पुल पर काम की रफ्तार थम गयी है।

अस्थायी पुल को दोबारा बनने के बाद ही मुख्य पुल का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो पाएगा। इसलिए, परियोजना के इस फेज में कुछ महीनों की देरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने घटना के बारे में कोई डिटेल्स जारी नहीं किया है, लेकिन उसने अधिकृत तौर इस बात की पुष्टि की है कि अस्थायी पुल के कुछ हिस्से बह गए हैं।

पिछले हफ्ते हुई बारिश के कारण हुआ हादसा

NHSRCL की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते भारी बारिश के दौरान उल्हास नदी पर बने अस्थायी पुल के कुछ हिस्से गिर गए। इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और कोई घायल नहीं हुआ है।

क्योंकि घटना के समय पुल पर कोई कामगार मौजूद नहीं था। यह पुल मशीनरी, निर्माण सामग्री और कामगारों को ले जाने के लिए बनाया गया था। भविष्य में, इस जगह पर बुलेट ट्रेन के लिए एक स्थायी मुख्य पुल बनाया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com