कांग्रेस के AI वीडियो पर मचा बवाल, राम कदम ने लगाई लताड़, बोले- घटिया...

Congress AI Video Controversy: कांग्रेस के पीएम मोदी से जुड़े एआई वीडियो पर बवाल मच गया है। भाजपा विधायक राम कदम ने इसे कांग्रेस की घटिया राजनीति बताया।
Ram Kadam
भाजपा नेता राम कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ram Kadam On Congress AI Video: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि कांग्रेस के नए वीडियो को लेकर राजनीति तेज हो गई है। महाराष्ट्र से भाजपा विधायक राम कदम ने बिहार कांग्रेस के पीएम मोदी से जुड़े एआई-जनरेटेड वीडियो पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने इस वीडियो को कांग्रेस की घटिया राजनीति बताया।

भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि हम सभी के लिए माता-पिता आदर्श स्वरूप हैं। वहीं, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से जुड़े एआई वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। शायद विपक्ष और कांग्रेस में ऐसे संस्कार नहीं हैं, लेकिन हमारे पास हैं।

मुझे लगता है कि इस पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं होना चाहिए। सामान्य नागरिक की तरह अगर प्रधानमंत्री की मां लाइन में खड़ी होती हैं तो यह गौरवपूर्ण बात है। मैं इतना ही कहूंगा कि यह वीडियो देश की सभी माताओं का अपमान है।

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर उठाए सवाल

राम कदम ने सीआरपीएफ के उस पत्र पर भी टिप्पणी की, जिसमें कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा विदेश यात्राओं के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन की बात कही गई थी। उन्होंने कहा, "गांधी परिवार में इससे पहले भी दुर्भाग्यपूर्ण हादसे हुए हैं और इसी के मद्देनजर उन्हें हाई लेवल की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उन्हें सुरक्षाकर्मियों और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों का सम्मान करना चाहिए। भाजपा नेता ने पूछा कि राहुल गांधी ने बिना सूचना दिए नौ बार विदेश यात्रा क्यों की? अगर कोई भी विशेष व्यक्ति विदेश जाता है तो उन्हें इस बारे में सुरक्षाकर्मियों को जानकारी देनी चाहिए। मुझे लगता है कि उन्हें अपनी सुरक्षा को हलके में नहीं लेना चाहिए।

राम कदम ने उद्धव गुट पर भी साधा निशाना

राम कदम ने उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं ने पूरी तरह से अपनी मानसिक स्थिरता खो दी है। जब वे चुनाव जीतते हैं, तो वे चुनाव आयोग और ईवीएम की तारीफ करते हैं, लेकिन हारने पर दोष देते हैं या सौदेबाजी के आरोप लगाते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उद्धव के नेता परिपक्व राजनेताओं की तरह बोलें, लेकिन दुर्भाग्य से, वे स्कूली बच्चों की तरह व्यवहार करते हैं।"

सीपी राधाकृष्णन के भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण पर भाजपा विधायक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति के प्रतिष्ठित पद का कार्यभार संभालेंगे। दुनिया ने इस गरिमामय पद को करीब से देखा है।

आम भारतीय होने के नाते हम उम्मीद करते थे कि चुनाव संख्याबल के आधार पर जीते जाएंगे, लेकिन जब बात राष्ट्र, उसकी गरिमा, या प्रतिष्ठित पदों की हो, तो विपक्ष को संख्याबल कम होने पर भी सत्ता पक्ष का समर्थन करना चाहिए था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com