-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Municipal Election Ticket Dispute Party Rebellion Challenges
नेताओं और पार्टियों के सामने चुनाव की चुनौती, टिकट कटने से बढ़ा असंतोष, मतदान पर प्रभाव की आशंका
- Written By: आंचल लोखंडे
Ticket denial Controversy: गोंदिया नगर परिषद चुनाव में टिकट कटने से कई दलों में असंतोष बढ़ा। नाराज़ कार्यकर्ताओं के बागावती रुख से मतदान और चुनाव परिणामों पर असर की आशंका है।

नेताओं और पार्टियों के सामने चुनाव की चुनौती (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia municipal election: गोंदिया नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। इससे पहले कई दावेदारों ने अपने-अपने राजनीतिक दलों से टिकट की मांग की थी और उन्हें आश्वासन भी दिए गए थे। लेकिन अंतिम समय में अनेक कारणों का हवाला देकर कई नेताओं के टिकट काट दिए गए, जिससे व्यापक असंतोष फैल गया।
टिकट न मिलने से नाराज़ उम्मीदवार तुरंत ही अन्य पार्टियों में शामिल होने लगे, जबकि कुछ ने पार्टी में रहकर ही असहयोग या अंदरूनी विरोध की राह पकड़ ली है। इससे मतदान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है। नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होते ही मंगलवार से चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। अब सभी दल और उम्मीदवार जोर-शोर से मैदान में उतर चुके हैं।
तीन साल की तैयारी, बढ़ी निराशा
पिछले तीन वर्षों से कई उम्मीदवार चुनाव की तैयारी में जुटे थे। प्रशासनिक प्रतिबंधों के बीच भी उन्होंने अपने वार्डों में निजी खर्च से विकास कार्य कराए। चाहे सरकारी काम हो या सामाजिक। 17 नवंबर को पार्षद और नगराध्यक्ष पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। दलों ने टिकट सूची को अत्यंत गोपनीय रखा और रविवार शाम को उम्मीदवारों की घोषणा की।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
Gondia News: गोंदिया जिला परिषद स्कूल के शिक्षक पर छात्रा से कथित अभद्रता का आरोप, पुलिस जांच शुरू
Gondia News: सौंदड़ ग्राम पंचायत जांच में देरी, जिला परिषद के 7 दिन के आदेश पर 50 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
निराशा और नाराज़गी चरम पर
जिन कार्यकर्ताओं ने वर्षों से पार्टी और वार्ड में सक्रियता दिखाई थी, उनके टिकट कटने से निराशा और नाराज़गी चरम पर पहुंच गई। कुछ ने तुरंत दूसरी पार्टी का दामन थामा और टिकट हासिल कर लिया, जबकि कई अब पार्टी विरोधी गतिविधियों में जुटने की तैयारी में हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि तक राजनीतिक घटनाक्रम में और बदलाव की संभावना है। फिलहाल चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और साम, दाम, दंड, भेद जैसी सभी रणनीतियाँ अपनाई जाने की आशंका है।
ये भी पढ़े: बालराजे अभी छोटा है, उसके बयान के लिए माफी मांगता हूं: पूर्व विधायक राजन पाटिल
सभी दलों के लिए आत्म-परीक्षण का समय
गोंदिया जिले में गोंदिया और तिरोड़ा नगर परिषद, तथा गोरेगाँव और सालेकसा नगर पंचायत चुनावों के लिए 2 दिसंबर को मतदान होगा। गोंदिया को छोड़कर अधिकतर क्षेत्रों में टिकट को लेकर अधिक विवाद नहीं हुआ, लेकिन गोंदिया नगर परिषद विशेष रूप से भाजपा में भारी असंतोष देखने को मिला। लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठावान और सक्रिय रहे कार्यकर्ताओं को टिकट सूची से बाहर रखा गया और विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई। इससे कई कार्यकर्ता नाराज़ हैं और भीतरखाने विद्रोह शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह समय सभी दलों के लिए आत्म-चिंतन और रणनीति सुधार का है, क्योंकि बाग़ावत और असंतोष चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं।
Gondia municipal election ticket dispute party rebellion challenges
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Dilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMGen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Jul 29, 2026 | 08:44 PMभोपाल में 2 घंटे चली सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा! टी-ब्रेक के बाद फिर शुरू होगी दूसरे दौर की बातचीत
Jul 29, 2026 | 08:43 PMSawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Jul 29, 2026 | 08:43 PMसंभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














