-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Saundad Gram Panchayat Investigation Delay Gondia
Gondia News: सौंदड़ ग्राम पंचायत जांच में देरी, जिला परिषद के 7 दिन के आदेश पर 50 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
- Written By: आंचल लोखंडे
Saundad Gram Panchayat: गोंदिया जिले की सौंदड़ ग्राम पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं और निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच को लेकर विवाद बढ़ गया है।

सौंदड़ ग्राम पंचायत- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gram Panchayat Investigation: सौंदड़ ग्राम पंचायत में कथित वित्तीय अनियमितताओं, निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं में कथित घोटालों की शिकायतों पर जिला परिषद गोंदिया द्वारा बार-बार जांच के आदेश दिए जाने के बावजूद पंचायत समिति स्तर पर उन आदेशों का प्रभावी पालन नहीं होने का मामला सामने आया है।
जिला परिषद के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत) ने 6 जून को जांच के आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को 7 दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। लेकिन आदेश जारी होने के 50 दिन बीत जाने के बाद भी जांच शुरू नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।
जिला परिषद के निर्देशों की अनदेखी का आरोप
उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी आदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेखा परीक्षण के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं की जांच के लिए विस्तार अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। महाराष्ट्र ग्राम पंचायत अधिनियम, 1959 की धारा 140 के तहत विस्तृत जांच कर बिंदुवार रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
घट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
इसके बावजूद पंचायत समिति स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। इससे ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि जब 7 दिन में रिपोर्ट देने का आदेश था, तो 50 दिन बाद भी जांच शुरू नहीं हुई, आखिर रिपोर्ट कब और कैसे आएगी?
दोषियों को संरक्षण मिलने की आशंका
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि समूह विकास अधिकारी आदित्य ठाकरे को वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार निर्देश मिलने के बावजूद निर्धारित समय में न तो जांच पूरी की गई और न ही रिपोर्ट या कार्रवाई की गई। इससे उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों के पालन में हो रही देरी से दोषियों को संरक्षण मिलने की आशंका उत्पन्न हो रही है।
अब इस पूरे मामले में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिलाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समूह विकास अधिकारी द्वारा हुई देरी का संज्ञान लेकर कारण स्पष्ट करेंगे या नहीं, तथा आदेशों का पालन न करने पर प्रशासनिक कार्रवाई होगी या नहीं, इस पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।
ये भी पढ़े: नए पैकेट में पुरानी चीज, Public Examinations Amendment Bill को संजय राउत ने बताया मोदी सरकार का मायाजाल
उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी से की थी शिकायत
उपसरपंच रोशन शिवणकर ने कहा कि सौंदड़ ग्राम पंचायत में कथित वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित गटविकास अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग के लिए 5 मई को उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी से शिकायत की गई थी। ताकि कथित अनियमितताओं की सच्चाई सामने आए और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके।
समिति ने की कामों की जांच
पंस सड़क अर्जुनी के गटविकास अधिकारी आदित्य ठाकरे ने कहा कि कामों की जांच समिति द्वारा की गई है। फिलहाल जांच रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू है। रिपोर्ट तैयार होते ही वरिष्ठों को प्रस्तुत किया जाएगा।
Saundad gram panchayat investigation delay gondia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर के पास मिली 20 लाख की हीरे जड़ी चेन, सेवादार ने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल
Aug 09, 2026 | 07:35 PMघट जाएगा यात्रा का समय, कम होगी भीड़, पनवेल-कर्जत नए रेल कॉरिडोर का काम प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब
Aug 09, 2026 | 07:31 PMसोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM












