-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Doctors Strike Against Bhms Ccmp Mmc Registration
CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
- Written By: रूपम सिंह
Maharashtra Doctors Strike: MMC में CCMP प्रमाणित BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन के विरोध में महाराष्ट्र के 50,000 डॉक्टर 24 घंटे की हड़ताल पर रहे, जिससे निजी अस्पतालों की OPD सेवाएं प्रभावित हुईं।

महाराष्ट्र डॉक्टर हड़ताल (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Doctors Strike MMC Registration: महाराष्ट्र चिकित्सा परिषद (MMC) में सीसीएमपी प्रमाणित बीएचएमएस डॉक्टरों के पंजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में राज्यभर के डॉक्टर मंगलवार से 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए। इस आंदोलन में लगभग 50,000 डॉक्टरों के शामिल होने का दावा किया गया है, जबकि अकेले मुंबई से करीब 6,000 डॉक्टर विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बने। हड़ताल के चलते कई निजी अस्पतालों में नियमित ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुईं।
मरीजों को हुई परेशानी, कई लौटे बिना इलाज
डॉक्टरों की हड़ताल का सबसे अधिक असर निजी अस्पतालों की नियमित स्वास्थ्य सेवाओं पर देखने को मिला। कई अस्पतालों में ओपीडी बंद रहने से मरीजों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ा। हालांकि, अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर संगठनों ने स्पष्ट किया कि आपातकालीन और जीवनरक्षक सेवाएं पहले की तरह जारी रखी गईं ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
IMA समेत कई संगठनों ने दिया समर्थन
इस आंदोलन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) महाराष्ट्र, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD), एसोसिएशन ऑफ स्टेट मेडिकल इंटर्न्स (ASMI) सहित कई प्रमुख चिकित्सा संगठनों का समर्थन मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि उनका विरोध किसी विशेष चिकित्सा पद्धति या शाखा के खिलाफ नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और वैज्ञानिक चिकित्सा व्यवस्था की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से है।
सम्बंधित ख़बरें
CCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
चांदवड़ के निवासियों के लिए बड़ी राहत! राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला-स्थापित होगा वरिष्ठ स्तर का दीवानी न्यायालय
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: डिस्पोजल बॉक्स से चुराए गए प्रश्नपत्र, जूतों में छिपाकर बाहर पहुंचाया गया पेपर
नासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक: डिस्पोजल बॉक्स से चुराए गए प्रश्नपत्र, जूतों में छिपाकर बाहर पहुंचाया गया पेपर
सरकारी अस्पतालों की सेवाओं पर भी पड़ा असर
विरोध प्रदर्शन का असर राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों में भी देखने को मिला। नियमित ओपीडी सेवाओं के साथ कुछ अन्य गैर-आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। हालांकि, आपातकालीन चिकित्सा, आईसीयू और अन्य आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं, जिससे गंभीर मरीजों के इलाज में बाधा नहीं आई।
सरकार को अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
डॉक्टर संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि महाराष्ट्र चिकित्सा परिषद में सीसीएमपी प्रमाणित बीएचएमएस डॉक्टरों के पंजीकरण का प्रस्ताव लागू किया जाता है, तो वर्तमान 24 घंटे की हड़ताल को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदला जा सकता है। फिलहाल यह हड़ताल बुधवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। डॉक्टरों का कहना है कि वे सरकार से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने और सभी पक्षों से चर्चा के बाद निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं।
Maharashtra doctors strike against bhms ccmp mmc registration
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Aug 05, 2026 | 12:08 PMसांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
Aug 05, 2026 | 12:04 PMसावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
Aug 05, 2026 | 11:56 AMगुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
Aug 05, 2026 | 11:52 AMCCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
Aug 05, 2026 | 11:45 AMJPSC-JSSC आंदोलन में नया मोड़! सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा Water Fast, भूख हड़ताल जारी
Aug 05, 2026 | 11:42 AMRBI Repo Rate: रिजर्व बैंक ने लगातार चौथी बार रेपो रेट को रखा स्थिर,जानिए आपके पॉकेट पर इसका क्या होगा असर
Aug 05, 2026 | 11:42 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













