-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dhule »
- Ashadhi Ekadashi Pandharpur St Dhule Record Revenue Special Buses
विठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
- Written By: अंकिता पटेल
Pandharpur Special Buses: आषाढ़ी एकादशी पर धुले एसटी मंडल की 250 विशेष बसों ने 53 हजार से अधिक वारकरियों को पंढरपुर पहुंचाया और 9 दिनों में 2.58 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया।

आषाढ़ी एकादशी, पंढरपुर, विठ्ठल दर्शन (फोटो सोर्स: AI)
Ashadhi Wari Bus Service: आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर में विठ्ठल दर्शन के लिए उमड़ी आस्था इस बार महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) के धुले मंडल के लिए भी बड़ी सौगात बनकर आई। वारकरियों की सुविधा के लिए चलाई गई 250 विशेष बसों ने न सिर्फ 53 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित पंढरपुर पहुंचाया, बल्कि महज नौ दिनों में धुले मंडल की तिजोरी में 2 करोड़ 58 लाख रुपये का रिकॉर्ड राजस्व भी जमा कराया।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 30 लाख रुपये अधिक आय दर्ज की गई। सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि पूरे अभियान के दौरान एक भी बस खराब नहीं हुई और एक भी सड़क दुर्घटना नहीं हुई।
चलाई गईं थीं 250 अतिरिक्त बसें
मंडल के विभाग नियंत्रक पुरुषोत्तम व्यवहारे के अनुसार 21 से 29 जुलाई के बीच विशेष परिवहन अभियान के तहत 250 अतिरिक्त बसें संचालित की गई। इन बसों ने कुल 822 फेरे लगाकर हजारों वारकरियों को पंढरपुर पहुंचाया और दर्शन के बाद सुरक्षित घर भी लौटाया। यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रत्येक डिपो स्तर पर विशेष योजना बनाकर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।
सम्बंधित ख़बरें
CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
CCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
चांदवड़ के निवासियों के लिए बड़ी राहत! राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला-स्थापित होगा वरिष्ठ स्तर का दीवानी न्यायालय
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: डिस्पोजल बॉक्स से चुराए गए प्रश्नपत्र, जूतों में छिपाकर बाहर पहुंचाया गया पेपर
23,674 महिला यात्रियों ने की यात्रा
इस वर्ष महिला श्रद्धालुओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। कुल 23,674 महिला यात्रियों ने एसटी सेवा का लाभ उठाया। इसके अलावा 15,782 पुरुष, 7,891 अमृत महोत्सवी वरिष्ठ नागरिक (75 वर्ष से अधिक), 4,340 वरिष्ठ नागरिक (65 वर्ष से अधिक) तथा 921 बच्चों ने यात्रा की। डिपोवार संचालन में धुले डिपो सबसे आगे रहा। यहां से 194 फेरे संचालित हुए, जिन्होंने लगभग 74 हजार किलोमीटर की दूरी तय की।
यह भी पढ़ें:-चांदवड़ के निवासियों के लिए बड़ी राहत! राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला-स्थापित होगा वरिष्ठ स्तर का दीवानी न्यायालय
इसके बाद शिरपुर, साक्री, शहादा, नंदुरबार, दोंडाईचा, नवापुर, शिंदखेडा और अक्कलकुवा डिपो ने भी हजारों किलोमीटर का सफल संचालन कर श्रद्धालुओं को निर्बाध सेवा दी। विभाग नियंत्रक पुरुषोत्तम व्यवहारे ने कहा कि चालक, परिचालक, तकनीकी कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों के समन्वित प्रयासों से यह अभियान पूरी तरह सफल रहा। रिकॉर्ड राजस्व, शून्य दुर्घटना और शून्य ब्रेकडाउन की उपलब्धि ने धुले एसटी मंडल की कार्यक्षमता और बेहतर प्रबंधन की नई मिसाल कायम की है।
Ashadhi ekadashi pandharpur st dhule record revenue special buses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMविठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
Aug 05, 2026 | 12:11 PMCCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Aug 05, 2026 | 12:08 PMसांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
Aug 05, 2026 | 12:04 PMसावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
Aug 05, 2026 | 11:56 AMगुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
Aug 05, 2026 | 11:52 AMCCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
Aug 05, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM












